फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Retail Inflation: जून में खुदरा मुद्रास्फीति छह साल के निचले स्तर 2.10% पर पहुंची, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

Mon, 14 Jul 2025 04:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Retail Inflation: जून में खुदरा मुद्रास्फीति छह साल के निचले स्तर 2.10% पर पहुंच गई। सरकार की ओर से सोमवार को इससे जुड़े आंकड़े साझा किए गए।
विज्ञापन
खुदरा महंगाई दर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जून में खुदरा मुद्रास्फीति छह साल के निचले स्तर 2.10% पर पहुंच गई। सरकार की ओर से सोमवार को इससे जुड़े आंकड़े साझा किए गए। आंकड़ों के अनुसार जून में खुदरा मुद्रास्फीति कई वर्षों के निम्नतम स्तर 2.1 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


खुदरा मुद्रास्फीति जून में छह साल से अधिक के निचले स्तर 2.1 प्रतिशत पर आ गई। मुख्य कारण सब्जियों, दालों, मांस और दूध सहित खाद्य वस्तुओं की कीमतों में नरमी है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति मई में 2.82 प्रतिशत और जून 2024 में 5.08 प्रतिशत थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने एक बयान में कहा कि जून, 2024 की तुलना में जून, 2025 के लिए सीपीआई पर आधारित वर्ष-दर-वर्ष मुद्रास्फीति दर 2.1 प्रतिशत है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है, "मई 2025 की तुलना में जून 2025 की हेडलाइन मुद्रास्फीति में 72 आधार अंकों की गिरावट है। यह जनवरी 2019 के बाद साल-दर-साल सबसे कम मुद्रास्फीति है।" इससे पहले जनवरी 2019 में 1.97 प्रतिशत की न्यूनतम दर दर्ज की गई थी।

एनएसओ ने कहा कि जून 2025 में हेडलाइन मुद्रास्फीति और खाद्य मुद्रास्फीति में उल्लेखनीय गिरावट मुख्य रूप से अनुकूल आधार प्रभाव और सब्जियों, दालों और उत्पादों, मांस और मछली, अनाज और अन्य उत्पादों, चीनी और मिष्ठान्न, दूध और उत्पादों और मसालों की कीमतों में नरमी के कारण कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें