फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reserve Bank: अमेरिकन एक्सप्रेस से आरबीआई ने प्रतिबंध हटाया, 16 महीने पहले लगी थी पाबंदी

Wed, 24 Aug 2022 08:56 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Reserve Bank: पिछले साल 23 अप्रैल को केंद्रीय बैंक ने भुगतान प्रणाली के डेटा संग्रहण  नियमों को नहीं मानने के कारण अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉर्प पर प्रतिबंध लगा दिए थे।
विज्ञापन
RBI Admit Card 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय बैंक RBI ने अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉर्प पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। आरबीआई ने बयान जारी कर कहा है कि अब कंपनी के कार्ड नेटवर्क पर नए ग्राहकों को शामिल करने की अनुमति दे दी गई है।

विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक ने 16 महीनों के बाद अमेरिकन एक्सप्रेस पर लगा यह प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है। कंपनी को सारे व्यावसायिक प्रतिबंधों से मुक्त कर दिया गया है। बता दें कि पिछले साल 23 अप्रैल को केंद्रीय बैंक ने अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉर्प पर प्रतिबंध लगा दिए थे। आरबीआई के अनुसार अमेरिकन एक्सप्रेस के खिलाफ यह कार्रवाई भुगतान प्रणाली संग्रहण से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने के मामले में की गई थी।

 केरल के इस बैंक पर रिजर्व बैंक ने लगाई पाबंदी, खाते से पैसा नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक

केरल के थोडुपुझा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों के अपने खातों से पैसा निकालने पर भारतीय रिजर्व बैंक ने पाबंदी लगा दी है। केंद्रीय बैंक ने थेडुपुझा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की खस्ताहाल वित्तीय स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को बयान जारी कर कहा है कि यह रोक 23 अगस्त 2022 को कारोबार की समाप्ति के बाद लागू हो गई है। केंद्रीय बैंक की ओर से यह भी कहा गया है कि को-ऑपरेटिव बैंक की मौजूदा लिक्विडिटी को देखते हुए सभी बचत, चालू और जमाकर्ताओं के अन्य खातों से निकासी पर रोक रहेगी।

विज्ञापन


हालांकि रिजर्व बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ग्राहकों की जमा राशि से ऋण का निपटारा किया जा सकता है। केंद्रीय बैंक ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों का यह मतलब कतई नहीं है कि थोडुपुझा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें