फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: बुनियादी उद्योगों की वृद्धि चार माह में सबसे कम, कोयला, प्राकृतिक गैस और इस्पात में बढ़ोतरी

Wed, 01 Nov 2023 07:06 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में कच्चे तेल का उत्पादन 0.4 फीसदी घट गया। पिछले साल की समान अवधि में इसमें 2.3 फीसदी गिरावट आई थी। कोयला उत्पादन की वृद्धि दर बढ़कर 16.1 फीसदी पहुंच गई। प्राकृतिक गैस में 6.5 फीसदी व इस्पात में 9.6 फीसदी तेजी रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के आठ प्रमुख बुनियादी ढांचा उद्योगों की वृद्धि दर सितंबर, 2023 में धीमी होकर 8.1 फीसदी पर आ गई। यह मई, 2023 के बाद इसका चार माह का निचला स्तर है। उस समय बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 5.2 फीसदी रही थी। एक साल पहले की समान अवधि में यह वृद्धि दर 8.3 फीसदी व अगस्त, 2023 में 12.5 फीसदी रही थी।
विज्ञापन


मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में कच्चे तेल का उत्पादन 0.4 फीसदी घट गया। पिछले साल की समान अवधि में इसमें 2.3 फीसदी गिरावट आई थी। कोयला उत्पादन की वृद्धि दर बढ़कर 16.1 फीसदी पहुंच गई। प्राकृतिक गैस में 6.5 फीसदी व इस्पात में 9.6 फीसदी तेजी रही। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर में उत्पादन की रफ्तार घटकर 7.8 फीसदी रही। 

राजकोषीय घाटा 39% बढ़कर 7 लाख करोड़
केंद्र का राजकोषीय घाटा पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में लक्ष्य का 39.3 फीसदी बढ़कर 7.02 लाख करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान छमाही में यह 37.3 फीसदी रहा था। लेखा महानिरीक्षक के आंकड़ों के मुताबिक, 2022-23 में यह जीडीपी के अनुपात में 6.4 फीसदी रहा था।
विज्ञापन


सरकार ने राजकोषीय घाटे को चालू वित्त वर्ष में 5.9 फीसदी पर लाने का लक्ष्य रखा है। आंकड़ों के मुताबिक, कर से राजस्व 11.60 लाख करोड़ 49.8 फीसदी रहा है। शुद्ध कर संग्रह बजट अनुमान का 52.3% रहा। केंद्र का कुल खर्च 21.19 लाख करोड़ या बजट अनुमान का 47.1 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें