मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बड़ा सौदा किया है। दरअसल, रिलायंस रिटेल ने एडवर्ब टेक्नोलॉजीज (Addverb Technologies) कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस रिटेल ने इस कंपनी में 54 फीसदी हिस्सेदारी अपने नाम कर ली है। एडवर्ब टेक्नोलॉजीज के सीईओ के द्वारा इस सौदे की पुष्टि की गई। सीईओ की ओर से बताया गया कि रिलायंस रिटेल और एडवर्ब के बीच ये सौदा पूरे 13.2 करोड़ डॉलर में हुआ है। इसके तहत रिलायंस रिटेल ने कंपनी में 54 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है।