फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डील: मुकेश अंबानी की रिलायंस ने इस कंपनी के साथ किया 950 करोड़ का सौदा, खरीद ली 89 प्रतिशत हिस्सेदारी

Mon, 21 Mar 2022 10:49 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Reliance Retail-Clovia Deal: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक और कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी हासिल की है। इस डील के तहत रिलायंस रिटेल ने क्लोविया में 89 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की है। यह पूरा सौदा 950 करोड़ रुपये में पूरा हुआ है। गौरतलब है कि इससे पहले कंपनी ने डुंजो, जिवाम और अमांटे के साथ भी सौदा किया था।
 
विज्ञापन
रिलायंस रिटेल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुकेश अंबानी  के नेतृत्व वाली  रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक और कंपनी के साथ बड़ा सौदा किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने डुंजो, जिवाम और अमांटे के बाद ऑनलाइन लॉन्जरी रिटेलर क्लोविया में हिस्सेदारी खरीदी है। ये पूरा सौदा 950 करोड़ रुपये में हुआ है। 

विज्ञापन


क्लोविया के 3500 से ज्यादा उत्पाद
रिपोर्ट के अनुसार, इस सौदे के तहत रिलायंस रिटेल ने क्लोविया में 89 फीसद हिस्सेदारी खरीदी है। कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि इस सौदे में प्राथमिक निवेश और द्वितीयक शेयर बिक्री शामिल है। क्लोविया की संस्थापक टीम और प्रबंधन कंपनी की बाकी बची हिस्सेदारी का मालिक रहेगा। गौरतलब है कि पंकज वर्मानी, नेहा कांत और सुमन चौधरी द्वारा साल 2013 में क्लोविया की शुरुआत की गई थी। क्लोविया 3,500 से अधिक उत्पाद शैलियों की पेशकश करती है। 

ईशा अंबानी ने जाहिर की खुशी
रिलायंस और क्लोविया के बीच हुई इस डील को लेकर रिलायंस रिटेल वेंचर्स की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि हम अपने पोर्टफोलियो में स्टाइल, गुणवत्ता और डिजाइन आधारित इंटिमेट वियर ब्रांड क्लोविया को शामिल करते हुए बेहद उत्साहित हैं। हम व्यवसाय को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए क्लोविया में मजबूत प्रबंधन टीम के साथ काम करने के लिए तत्पर हैं। वहीं क्लोविया के संस्थापक और सीईओ पंकज वर्मानी ने कहा कि क्लोविया के रिलायंस रिटेल परिवार का हिस्सा बनने पर हमें बेहद खुशी हो रही है। इस साझेदारी से हम अपने ब्रांड को अधिक जगहों तक पहुंचा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें