फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJIL Q4 Results: रिलायंस जियो के नतीजे जारी; मुनाफा 13% बढ़कर ₹5337 करोड़ हुआ, आय में 11 फीसदी की बढ़ोतरी

Mon, 22 Apr 2024 06:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

RJIL Q4 Results: रिलायंस जियो की 31 मार्च 2024 को खत्म हुई तिमाही आंकड़ों के अनुसार कंपनी को 5337 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। इससे पहले दिसंबर तिमाही में कंपनी का लाभ 5208 करोड़ रुपये रहा था। वहीं एक साल पहले यानी वित्तीय वर्ष 2022-23 की मार्च तिमाही में कंपनी को 4716 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
विज्ञापन
रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड (RJIL) ने अपने नतीजे जारी कर दिए हैं। आंकड़ों के अनुसार कंपनी के मार्च तिमाही के मुनाफे में पिछले साल के मुकाबले 13% का इजाफा हुआ है। वहीं दिसंबर तिमाही की तुलना में मार्च तिमाही के मुनाफे में लगभग तीन बढ़त की बढ़त दर्ज की गई है। कंपनी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सालाना आधार पर कंपनी की आय में 11 फीसदी का इजाफा हुआ है। कंपनी का EBITDA मार्जिन भी पिछले वित्तीय वर्ष और पिछली तिमाही के मुकाबले मजबूत हुआ है।

विज्ञापन


रिलायंस जियो की 31 मार्च 2024 को खत्म हुई तिमाही आंकड़ों के अनुसार कंपनी को 5337 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। इससे पहले दिसंबर तिमाही में कंपनी का लाभ 5208 करोड़ रुपये रहा था। वहीं एक साल पहले यानी वित्तीय वर्ष 2022-23 की मार्च तिमाही में कंपनी को 4716 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह, सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

रिलायंस जियो के अनुसार मार्च तिमाही के दौरान कंपनी के परिचालन से होने वाली आय पिछली तिमाही के 25368 करोड़ रुपये से बढ़कर 25959 करोड़ रुपये हो गई है। पिछले वर्ष मार्च तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व या आय 23394 करोड़ रुपये थी। तिमाही आधार पर कंपनी के परिचालन राजस्व में जहां 2.3% का इजाफा हुआ है वहीं, पिछले साल की तुलना में यह करीब 10.96% बढ़ा है। दिसंबर तिमाही से तुलना करें तो रिलायंस जियो के EBITDA मार्जिन 52.3 फीसदी से बढ़कर 52.4 फीसदी पर पहुंच गया है। पिछले साल की मार्च तिमाही में तिमाही में जियो का EBITDA मार्जिन 52.2 फीसदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें