फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4जी स्पीड पर अन्य कंपनियों से पिछड़ी रिलायंस जियो

Sat, 22 Oct 2016 07:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रिलायंस जियो - फोटो : ूूपपप
विज्ञापन
‌रिलायंस जियो के बाजार में आने के बाद डेटा टैरिफ में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं जिस रिलायंस जियो के 4जी की तारीफ करते कोई नहीं थक रहा उसकी असल स्पीड कितनी है। आइए हम बताते हैं -
विज्ञापन


आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जियो देश के 5 बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर्स में सबसे स्लो 4जी डाउनलोड स्पीड देता है। जियो के लांच के समय मुकेश अंबानी का कहना था कि रिलायंस जियो 4जी सर्विस देशभर में सबसे तेज इंटरनेट सर्विस देगी। लेकिन आंकड़े मुकेश के दावों को खोखला साबित कर रहे हैं। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा हाल ही में लांच की गई माई स्पीड वेबसाइट द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो पूरे भारत में रिलायंस जियो की औसत 4जी डाउनलोडिंग स्पीड 6.2 एमबीपीएस है, जो इसे देश का पांचवां सबसे तेज नेटवर्क साबित करती है।

अगर दिल्ली सर्किल की बात करें तो इसी मापदंड पर रिलायंस जियो का नेटवर्क तीसरे स्थान पर आता है लेकिन यहां स्पीड केवल 5.9 एमबीपीएस की ही मिलती है। ट्राई के इस एनालिटिक्स पोर्टल की 4जी इंटरनेट स्पीड लिस्ट में एयरटेल ने सबसे ऊपर अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन


इसमें एयरटेल की स्पीड 11.4 एमबीपीएस रिकॉर्ड की गई। जबकि, 7.9 मेगाबाइट प्रति सेकेंड की स्पीड के साथ दूसरे नंबर पर अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशन रही। वहीं तीसरे नंबर पर आइडिया और चौथे पर वोडाफोन रहा। आइडिया की 4जी स्पीड 7.6 मेगाबाइट प्रति सेकेंड और वोडाफोन की स्पीड 7.3 मेगाबाइट प्रति सेकेंड रही। वहीं लिस्ट में सबसे नीचे पांचवे नंबर पर रिलायंस जियो रही। रिलायंस जियो की 4जी स्पीड 6.2 मेगाबाइट प्रति सेकेंड दर्ज की गई।
विज्ञापन

वेलकम ऑफर में स्पीड परखना बेतुका: जियो

Reliance Jio
वहीं ‌रिलायंस जियो ने एयरटेल, आइडिया, वोडाफोन जैसी दूसरी मोबाइल कंपनियों की तुलना में 4जी स्पीड कम रहने के ट्राई के आकलन पर सवाल उठाए हैं। कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि वेलकम ऑफर के दौरान इस तरह की तुलना ही बेतुकी है।

रिलायंस जियो के मुताबिक वेलकम ऑफर के दौरान यूजर को असीमित इंटरनेट सेवा तो दी गई है लेकिन रोजाना यूज की सीमा भी बांधी गई है।

जियो का कोई कस्टमर एक दिन में 4 जीबी तक का डेटा ही 4जी स्पीड से डाउनलोड या अपलोड कर सकता है। 4जीबी की सीमा पर पहुंचते ही स्पीड घटकर 256 केबीपीएस की हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें