फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reliance: अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप ने पारुल शर्मा को बनाया प्रेसिडेंट, जानें उनके बारे में सबकुछ

Tue, 20 Jun 2023 02:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Reliance: पारुल से पहले इस पद पर उनके पति एंथोनी जेसुदासन उर्फ टोनी जेसुदासन थे, जिन्होंने लगभग 40 सालों तक रिलायंस ग्रुप को अपनी सेवाएं दीं। इसी साल फरवरी में उनका निधन हो गया, जिसके बाद अब उनकी पत्नी पारुल शर्मा को कंपनी ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
रिलायंस एडीजी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिलायंस के अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप ने पारुल शर्मा को ग्रुप प्रेसिडेंट के पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 20 जून 2023 से प्रभावी होगी। पारुल दिल्ली से ही कंपनी का कामकाज देखेंगी। पारुल से पहले इस पद पर उनके पति एंथोनी जेसुदासन उर्फ टोनी जेसुदासन थे, जिन्होंने लगभग 40 सालों तक रिलायंस ग्रुप को अपनी सेवाएं दीं। इसी साल फरवरी में उनका निधन हो गया, जिसके बाद अब उनकी पत्नी पारुल शर्मा को कंपनी ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। पारुल शर्मा को रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह का ग्रुप प्रेसिडेंट बनाए जाने पर समूह के मुखिया अनिल अंबानी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि पारुल हमारे साथ बतौर ग्रुप प्रेसिडेंट जुड़ रही हैं। 

विज्ञापन


वहीं पारुल शर्मा ने कहा है कि टोनी की जगह पर रिलायंस ग्रुप पर जुड़ना आसान काम नहीं, लेकिन मुझे यह काम करते हुए देखकर टोनी को बहुत खुशी होगी। पारुल शर्मा की बात करें तो उन्होंने रुपर्ट मर्डोक के स्टार इंडिया की कॉरपोरेट इमेज, पब्लिसिटी और रिलेशनशिप को नया आकार देने में अहम योगदान दिया था। वे 15 सालों तक कंपनी के कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजी का नेतृत्व करती रहीं हैं। इससे पहले वह जर्मनी के ब्रॉडकास्टर डॉयशे वेले यानी डीडब्ल्यू (DW) से भी जुड़ीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें