फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reliance AGM: पिछले पांच एजीएम में हुईं ये घोषणाएं, कभी जियो फोन तो कभी ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट पर बोले अंबानी

Mon, 29 Aug 2022 01:06 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Reliance AGM: कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी एजीएम के दौरान अक्सर बड़ी घोषणाएं करते नजर आते हैं। आइए जानते हैं पिछले पांच एजीएम में रिलायंस मुखिया ने कौन सी बड़ी घोषणाएं की?
विज्ञापन
रिलायंस की 45वीं एजीएम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम हमेशा एक बहुप्रतीक्षित घटना रही है क्योंकि कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी एजीएम के दौरान अक्सर बड़ी घोषणाएं करते नजर आते हैं। आइए जानते हैं पिछले पांच एजीएम में रिलायंस मुखिया ने कौन सी बड़ी घोषणाएं की?

विज्ञापन
Trending Videos

रिलायंस एजीएम - फोटो : Social Media

रिलायंस एजीएम 2017

साल 2017 में 21 जुलाई को हुए एजीएम में रिलायंस ने पहली बार 4जी फीचर फोन-जियो फोन की घोषणा की थी। रिलायंस मुखिया ने इस फोन को मुफ्त में देने की घोषणा की थी। उसके लिए तीन साल के लिए रिफंडेबल 1500 रुपये जमा करने थे। 

रिलायंस - फोटो : पीटीआई

रिलायंस एजीएम 2018

साल 2018 में रिलायंस का एजीएम 5 जुलाई को हुआ। इस एजीएम में जियो  फोन 2 की घोषणा की गई। नए जियो फोन में व्हाट्सएप सुविधा को लांच किया गया था। इसकी कीमत 2999 रुपये रखी गई थी। इसी एजीएम के दौरान ब्रॉडबैंक और फिक्स्ड लाइन सर्विस की भी घोषणा की गई थी। वर्ष 2018 के एजीएम के दौरान मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियोगीगा फाइबर दुनिया की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंक सेवा होगी। इस सेवा की शुरुआत देश के 1100 शहरों में एक साथ की गई। 

reliance agm - फोटो : amarujala

रिलायंस एजीएम 2019

साल 2019 के एकजीएम की सबसे बड़ी घोषणा जियो फाइबर सर्विसेज को लेकर थी। इस वर्ष एजीएम का आयोजन 12 अगस्त को किया गया। इस एजीएम में 100Mbps से 1 Gbps स्पीड वाली इंटरनेट सेवाओं की घोषणा की गई। ये सेवाएं 700 रुपये से 10000 रुपये प्रति महीने की दर पर उपलब्ध कराई जानी थी। दूसरी बड़ी घोषणा माइक्रोसाॅफ्ट के साथ करार कर देश में डेटा सेंटर बनाने को लेकर था। इस एजीएम के दौरान अंबानी ने घोषणा की थी  कि 31 मार्च 2021 तक रिलायंस जीरो नेट डेब्ट कंपनी बन जाएगी।   

reliance agm 2020 - फोटो : amarujala

रिलायंस एजीएम 2020

15 जुलाई 2020 को हुए रिलायंस एजीएम में कंपनी ने घोषणा की थी कि गूगल 7.7% की हिस्सेदारी के साथ 33,737 करोड़ रुपये का निवेश जियो प्लेटफॉर्म्स में करेगी। इसी एजीएम के दौरान यह भी घोषणा की गई कि कंपनी जियो टीवी प्लस और जियो ग्लास डेवलप करेगी। इसी एजीएम में पहली बार जियो मार्ट और 5जी सेवाओं की बात भी कही गई। 

विज्ञापन

Reliance AGM 2021: मुकेश अंबानी - फोटो : YouTube: The Flame Of Truth

रिलायंस एजीएम 2021

24 जून 2021 को हुए रिलायंस एजीएम में कंपनी की ओर से घोषणा की गई कि यह 100 गीगावाट सोलर पावर तैयार करेगी। कंपनी ने कहा था कि यह इसके लिए जामनगर के 5000 एकड़ जमीन पर धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स बनाएगी। रिलायंस की ओर से इसी एजीएम में यह घोषणा की गई कि वह एनर्जी के कारोबार में अगले  तीन वर्षों में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें