फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री ट्रेनें 15 अगस्त से पहले नहीं होंगी शुरू, रेलवे के इस फैसले से मिला संकेत

Wed, 24 Jun 2020 10:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे ने 14 अप्रैल या उससे पहले नियमित ट्रेनों के लिए रद्द की गई सभी टिकटों का पूरा रिफंड करने का फैसला किया है। यानी अगर किसी यात्री ने 14 अप्रैल 2020 या उससे 120 दिन पहले ट्रेन का टिकट बुक किया है और उसकी ट्रेन रद्द कर दी गई हो, तो उसे टिकट का पूरा पैसा वापस मिलेगा। रेलवे के इस फैसले से संकेत मिलता है कि सामान्य यात्री ट्रेनें 15 अगस्त से पहले शुरू नहीं होंगी।

विज्ञापन


ट्रेनों के शुरू होने में लगेगा वक्त
रेलवे मंत्रालय ने सभी जोन को एक सर्कुलर जारी किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, इस सर्कुलर से संकेत मिला है कि अगस्त से पहले ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं होगा। कोविड-19 के चलते लगभग तीन महीने से ट्रेनों के संचालन बंद है। फिलहाल स्थिति सामान्य होने की संभावना नहीं है। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच हर कोई जानना चाहता है कि रेलवे की सुविधाएं सामान्य कब होंगी। यात्री ट्रेनों के शुरू होने में अभी काफी वक्त लग सकता है।

यह भी पढ़ें: भारत के इतिहास में पहली बार पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल, जानें कितने पहुंचे दाम
विज्ञापन


इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने हमेशा यात्रियों को अपने टिकट रद्द नहीं करने की सलाह दी है। आईआरसीटीसी के अनुसार भारतीय रेलवे द्वारा सिस्टम में ट्रेन को रद्द करने के बाद ऑटोमेटिक फुल रिफंड शुरू किया जाएगा। ये सभी टिकट लॉकडाउन की अवधि के दौरान बुक किए गए थे, जब रेलवे जून में यात्रा के लिए बुकिंग की अनुमति दे रहा था। 
विज्ञापन


230 विशेष ट्रेन चुनिंदा मार्गों पर जारी
कोरोना वायरस के चलते रेलवे ने 15 अप्रैल से नियमित ट्रेन सेवाओं के लिए अग्रिम बुकिंग को निलंबित कर दिया था। भारतीय रेलवे तत्काल यात्रा की अनुमति देने के लिए अपनी 230 विशेष रेलगाड़ियों को चुनिंदा रूटों पर परिचालन जारी रखेगा। फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों की आवाजाही के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष ट्रेनों की सेवा मई महीने से शुरू की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें