फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के वीजा प्रतिबंध के फैसले का भारतीय आईटी कंपनियों पर नहीं पड़ेगा असर, शेयर में उछाल

Tue, 23 Jun 2020 09:19 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वीजा - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

अमेरिका में काम करने की इच्छा रखने वाले भारतीयों को डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने बड़ा झटका दिया है। अमेरिका में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  एच-1बी और एल-1 वीजा का सस्पेंशन फिलहाल इस साल के अंत तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। हालांकि, इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों का मानना है कि आईटी सेवाएं कहीं से भी संचालित की जा सकती हैं। वहीं, इस फैसले के बाद शेयर बाजार में भारतीय कंपनियों के शेयर में उछाल भी देखा गया। 

विज्ञापन


इस मामले से संबंध रखने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका का यह फैसला केवल छह महीने के लिए है। इसमें भी जो लोग अमेरिका में हैं उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह फैसला उन लोगों पर लागू होगा जो अब वहां जाना चाहते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते पहले ही अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर प्रतिबंध लगा हुआ है, ऐसे में इस फैसले का कोई खास महत्व नहीं है।  ऐसे में ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से भारतीय आईटी कंपनियों पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।

कहीं से भी सेवा उपलब्ध करा सकती हैं आईटी कंपनियां

इमिग्रेशन सेवा देने वाली एक कंपनी के चेयरमौन अजय शर्मा का कहना है कि भारतीय आईटी कंपनियां कहीं से भी अपनी सेवाएं दे सकती हैं। जिन भारतीय आईटी कंपनियों के पास अमेरिकी क्लाइंट हैं वे कनाडा, ब्रिटेन या यूरोपीय देशों से सेवाएं दे सकते हैं। इस फैसला का असर केवल नए प्रोजेक्ट पर पड़ेगा, क्योंकि उसके लिए यात्रा करना जरूरी होता है। शर्मा का कहना है कि पूरी दुनिया में जब वर्क फ्रॉम होम चल रहा है तो ऐसे में इस प्रतिबंध का कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

शीर्ष भारतीय आईटी कंपनियों के शेयर में आया उछाल

वहीं, इस फैसले के बाद भारतीय शेयर बाजार में शीर्ष पांच आईटी कंपनियों के शेयरों में दिनभर उछाल दिखा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बीएसई पर शेयर 0.23 फीसदी बढ़ा और 2,033 रुपये पर कारोबार किया। विप्रो के शेयर में 1.03 फीसदी का उछाल रहा और इसका कारोबार 920 रुपये पर रहा। एचसीएल के शेयर में 1.04 फीसदी की बढ़त रही और 577 रुपये पर कारोबार रहा वहीं टेक महिंद्रा का शेयर 0.52 फीसदी बढ़त के साथ 551 रुपये पर व्यवसाय कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें