2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। ज्यादा से ज्यादा मतदाता वोट दे सकें, इसके लिए चुनाव आयोग ने नए मतदाताओं का वोटर आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। अबकी बार भारत के बाहर रह रहे अनिवासी भारतीय भी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर के पंजीकरण करा सकते हैं।
अगर आप 18 साल से ऊपर है और वोटर आईडी कार्ड बनवाना चाहते हैं तो चुनाव आयोग के महीनों चक्कर लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। अब आप अपने घर पर बैठकर स्मार्टफोन या लैपटॉप की मदद से वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक महीने के अंदर आपको अपना वोटर कार्ड मिल भी जाएगा।
वोटर आईडी कार्ड बनवाने से पहले आपके पास पर्सनल ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए, जिससे चुनाव आयोग को आपसे संपर्क करने में आसानी हो। कभी भी ऑफिस की मेल आईडी आप ना दें। सबसे पहले आपको चुनाव आयोग की वेबसाइट https://www.nvsp.in/ पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर एनआरआई अपना रजिस्ट्रेशन और आम भारतीय भी नया वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे।
ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिस पर आप अपनी सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें। वोटर आईडी कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण होता है इसलिए कोई भी गलत जानकारी भरने से बचें। गलत जानकारी देने पर चुनाव आयोग आपको जेल भी भेज सकता है। इसमें आपको अपनी कलर पासपोर्ट साइज फोटो जो कि वाइट बैकग्राउंड में होनी चाहिए वो भी अपलोड करनी होगी।