फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Real Estate: लग्जरी मकानों की बिक्री में 51 फीसदी इजाफा, 2023 में 4,319 करोड़ रुपये तक पहुंचा था मूल्य

Wed, 27 Mar 2024 07:45 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रियल एस्टेट सलाहकार जेएलएल इंडिया के मुताबिक, 2023 में बिके लग्जरी मकानों में बंगला और अपार्टमेंट दोनों शामिल हैं। इसमें प्राथमिक बाजार और पुनर्बिक्री (रीसेल) लेनदेन भी शामिल हैं। इसमें कोई उपहार और संयुक्त उद्यम लेनदेन शामिल नहीं हैं। 
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजबूत मांग के कारण 2023 में 50 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत के लग्जरी मकानों की बिक्री मूल्य के हिसाब से 51 फीसदी बढ़कर 4,319 करोड़ रुपये पहुंच गई। इस दौरान कम-से-कम 45 लग्जरी मकान बिके। 2022 में इस मूल्य वर्ग में 2,859 करोड़ रुपये कम-से-कम 29 मकान बिके थे।

विज्ञापन


रियल एस्टेट सलाहकार जेएलएल इंडिया के मुताबिक, 2023 में बिके लग्जरी मकानों में बंगला और अपार्टमेंट दोनों शामिल हैं। इसमें प्राथमिक बाजार और पुनर्बिक्री (रीसेल) लेनदेन भी शामिल हैं। इसमें कोई उपहार और संयुक्त उद्यम लेनदेन शामिल नहीं हैं। 

14 मकान 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के
जेएलएल इंडिया के मुख्य अर्थशास्त्री सामंतक दास ने कहा, 2023 में बिके 45 लग्जरी मकानों में से 14 घर 100 करोड़ और उससे अधिक कीमत के थे। इनमें से अधिकतर 79 फीसदी मुंबई में बेचे गए।
विज्ञापन


2024 में भी रहेगी मांग
इंडिया सोथबी के इंटरनेशनल रियल्टी के सीईओ अश्विन चड्ढा ने कहा, ऐसी आवासीय रियल एस्टेट की मांग 2021 से महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज कर रही है। यह 2024 में भी इसी रफ्तार से जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें