मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो के लांच होने के बाद से सभी कंपनियों को अपने ग्राहक बचाए रखने में परेशानी हो रही है। इसके लिए एक से बढ़कर एक लुभावने ऑफर उनको बाजार में उतरना पड़ रहा है।
इससे मुकेश के छोटे भाई अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस भी अछूती नहीं रही है। अब रिलायंस कम्युनिकेशन ने अपने ग्राहकों को फ्री वॉयस कॉलिंग और डेटा देने की घोषणा की है। कंपनी ने 149 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एमबी डेटा देने का ऐलान किया है। यह ऑफर 2G इस्तेमाल करने वालों उपभोक्ता को ध्यान में रखकर लाया गया है। इस प्लान के तहत कस्टमर्स किसी भी नेटवर्क पर पूरे देश में फ्री कॉलिंग कर सकते हैं।
इसी के साथ कंपनी ने इस पैक में डेटा भी दिया है। ऑफर के तहत आपको 300 एमबी डेटा भी मिलेगा। यह पैक 2जी, 3जी और 4जी सभी फोन्स पर काम करेगा। जबकि जियो के लिए आपके पास 4 जी फोन होना जरुरी है।
आर कॉम के को-सीईओ गुरदीप सिंह ने कहा कि रिलायंस का नया अनलिमिडेट प्लान भारत में मोबाइल रिचार्ज की दुनिया में नए आयाम बनाएगा। रिलायंस के इस प्लान को 2G, 3G और 4G में से किसी में भी उपयोग किया जा सकेगा। सिंह के मुताबिक भारत में हमारे लाखों 2G हैंडसेट कस्टमर्स है। जिनके लिए यह पैक फायदेमंद साबित होगा।