फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI U-Turn: BJP बनी ‘बेचे जाओ पार्टी’, RBI को बनाया ‘रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया’, कांग्रेस का सरकार पर हमला

Sat, 20 Aug 2022 03:40 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

RBI U-Turn: कांग्रेस ने बीजेपी पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के मुद्दे पर हमला करते हुए कहा है कि यह ‘बेचे जाओ पार्टी’ (BJP) है और इसने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया (RBI) कर दिया है।
विज्ञापन
RBI - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार ने आरबीआई पर अपने ही बुलेटिन में प्रकाशित रिपोर्ट से पलटने का दबाव बनाया है। आरबीआई की बुलेटिन में बड़े पैमाने पर सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों को निजीकरण पर चिंता जताई गई थी। बाद में आरबीआई ने इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा था कि रिपोर्ट में छपे विचार लेखक के निजी विचार हैं। आरबीआई इससे सहमत नहीं है।

विज्ञापन


अब कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा है कि उसने आरबीआई पर अपना मत बदलने के लिए दबाव बनाया है। कांग्रेस ने बैंको के निजीकरण के मुद्दे पर सरकार ने श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है।   

कांग्रेस ने बीजेपी पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के मुद्दे पर हमला करते हुए कहा है कि यह ‘बेचे जाओ पार्टी’ (BJP) है और इसने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया (RBI) कर दिया है। सरकार के दबाव के कारण ही आरबीआई ने अपनी ही रिपोर्ट से यू-टर्न ले लिया। 

कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि सरकार के दबाव में आकर आरबीआई अपने ही बुलेटिन में प्रकाशित रिपोर्ट से पलट गई है। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि बिना सोचे-समझे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण सही नहीं है। बाद में आरबीआई ने पलटते हुए कहा कि यह लेखक के निजी विचार हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने बैंकों के निजीकरण के मुद्दे पर सरकार से श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें