फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndusInd Bank: 'इंडसइंड बैंक के पास पर्याप्त पूंजी, जमाकर्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं', RBI का बयान

Sat, 15 Mar 2025 03:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शनिवार को रिजर्व बैंक ने इंडसइंड बैंक के बोर्ड से भी कहा कि वे चालू तिमाही के दौरान बैंक द्वारा घोषित 2,100 करोड़ रुपये की भारी-भरकम अकाउंटिंग विसंगति के खुलासे के बीच सुधारात्मक कार्रवाई पूरी करे।
विज्ञापन
आरबीआई - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडसइंड बैंक में चल रहे संकट के बीच देश के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक बयान जारी किया है। इस बयान में रिजर्व बैंक ने कहा है कि इंडसइंड बैंक वित्तीय रूप से स्थिर है और बैंक के पास पर्याप्त मात्रा में पूंजी है, इसलिए जमाकर्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है।  
विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने जमाकर्ताओं को किया आश्वस्त
रिजर्व बैंक के बयान में बताया गया कि बैंक के वित्तीय नतीजों की ऑडिटर द्वारा समीक्षा की गई, जिसमें पता चला है कि 31 दिसंबर 2024 को खत्म हुई तिमाही में बैंक के पास पर्याप्त पूंजी है और इसका पूंजी पर्याप्तता अनुपात 16.46 प्रतिशत है, वहीं प्रावधान कवरेज अनुपात 70.20 प्रतिशत है। रिजर्व बैंक के अनुसार, इंडसइंड बैंक का 9 मार्च 2025 तक लिक्विडिटी कवरेज अनुपात 113 प्रतिशत है, जबकि विनियामक नियमों के तहत ये 100 प्रतिशत होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- RBI: इंडसइंड प्रकरण के बाद दूसरे बैंकों के खाते पर भी आरबीआई की नजर, सूत्रों ने किया यह बड़ा दावा
विज्ञापन


सुधारात्मक कदम उठाने के दिए निर्देश
रिजर्व बैंक ने शनिवार को इंडसइंड बैंक के बोर्ड से भी कहा कि वे चालू तिमाही के दौरान बैंक द्वारा घोषित 2,100 करोड़ रुपये की भारी-भरकम अकाउंटिंग विसंगति के खुलासे के बीच सुधारात्मक कार्रवाई पूरी करे। उल्लेखनीय है कि इस सप्ताह की शुरुआत में, इंडसइंड बैंक ने अकाउंटिंग में गड़बड़ी का खुलासा किया था, जिससे बैंक की नेटवर्थ पर 2.35 प्रतिशत का अनुमानित प्रभाव पड़ा था। इस खुलासे के तुरंत बाद, बैंक के शेयरों में भी भारी गिरावट देखी गई। सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बैंक ने पहले ही अपने मौजूदा सिस्टम की व्यापक समीक्षा करने और वास्तविक प्रभाव का आकलन करने के लिए एक बाहरी ऑडिट टीम को नियुक्त कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- IndusInd Bank Crash: फंड हाउसों ने मामला सामने आने से पहले इंडसइंड बैंक के 1.6 करोड़ शेयर बेचे; जानिए सब कुछ


क्या है इंडसइंड बैंक का पूरा मामला

इंडसइंड बैंक के शेयर मंगलवार को 27.06% गिरकर 656.80 रुपये पर गिरकर बंद हुए। इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह बैंक के डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में गड़बड़ी बताई जा रही है। इससे बैंक का मार्केट कैप 2.35 प्रतिशत कम हो गया। बैंक पर निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा तो लोगों ने शेयर बेचने शुरू कर दिए, जिससे बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई।  



संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें