फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI MPC: आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026 के लिए एमपीसी का कार्यक्रम किया जारी, अप्रैल में 7 से 9 के बीच होगी बैठक

Wed, 26 Mar 2025 06:44 PM IST
नविता स्वरूप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

RBI MPC: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रेपो रेट निर्धारित करने के लिए होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक का शिड्यूल जारी कर दिया है। नए वित्तीय वर्ष में एमपीसी की पहली बैठक 7 और 9 अप्रैल 2025 के बीच होगी। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
आरबीआई - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ब्याज दर निर्धारित करने के लिए होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठकों की तारीख का एलान कर दिया है।आरबीआई नए वित्त वर्ष में 7 और 9 अप्रैल 2025 को अपनी पहली बैठक करेगा। जिसमें 1 अप्रैल 2025 से शुरू होने वाले वित्त वर्ष के लिए कुछ छह मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) बैठकें होंगी। रिजर्व बैंक ने इससे पहले 5 से 7 फरवरी तक आयोजित अपनी बैठक में पांच साल के बाद ब्याज दरों में कटौती की थी।

विज्ञापन


Market Closing: शेयर बाजार में सात दिनों से जारी बढ़त पर ब्रेक; सेंसेक्स 729 अंक टूटा, निफ्टी 23500 के नीचे

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर में फरवरी 2025 में रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती की थी और इसे 6.25 प्रतिशत कर दिया है। मई 2020 के बाद यह पहली कटौती थी। बाजार विशेषज्ञ अप्रैल में होने वाली एमपीसी की बैठक में एक और कटौती की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Survey: सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, भारत छोड़कर दूसरे देश में बसना चाहते हैं 100 में से 22 अरबपति

फरवरी में हुई एमपीसी की बैठक में गवर्नर संजय मल्होत्राा ने अनुमान लगाया कि अप्रैल 2025 से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी और मुद्रास्फीति दर घटकर 4.2 प्रतिशत रह जाएगी। अप्रैल के बाद आरबीआई अपनी अगली बैठक 4-6 जून 2025 को होगी उसके बाद तीसरी एमपीसी बैठक 5-7 अगस्त 2025 को होगी और अंतित तीन बैठकें 29-30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2025 उसके बाद 3,4 और 5 दिसंबर 2025 को होगी उसके और 4,5,6 फरवरी 2026 को होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें