फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI: आरबीआई यूपीआई फंड ट्रांसफर पर शुल्क लगाने पर कर रहा विचार, लोगों से मांगी राय

Thu, 18 Aug 2022 02:16 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

RBI:आरबीआई ने डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी पॉलिसी के तहत बीते वर्ष 8 दिसंबर को एक डिस्कशन पेपर रिलीज किया था जिनमें भुगतान प्रक्रियाओं पर चार्जेज वसूले जाने की बात कही गई थी। इस डिस्कशन पेपर को 17 अगस्त को रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
RBI - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक ने भुगतान प्रक्रिया में प्रस्तावित बदलावों पर आम लोगों की राय मांगी है। इन बदलावों में यूपीआई के जरिए भुगतान करने करने पर चार्ज वसूले जाने का प्रस्तावित बदलाव भी शामिल है। बता दें कि आरबीआई ने डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी पॉलिसी के तहत बीते वर्ष 8 दिसंबर को एक डिस्कशन पेपर रिलीज किया था जिनमें भुगतान प्रक्रियाओं पर चार्जेज वसूले जाने की बात कही गई थी। इस डिस्कशन पेपर को 17 अगस्त को रिलीज किया गया है। इसी पर आरबीआई ने आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। आरबीआई ने कहा है कि लोगों को अपना सुझाव तीन अक्टूबर 2022 तक ईमेल के माध्यम से देना है।

विज्ञापन


यूपीआई की अब ब्रिटेन में उतरने की तैयारी
यूपीआई ब्रिटेन के बाजार में उतरने की तैयारी में है। एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स ने ब्रिटेन में भुगतान समाधान की वैश्विक स्वीकृति के लिए पेएक्सपर्ट से साझेदारी की है। एनपीसीआई ने कहा, शुरुआत यूपीआई आधारित क्यूआर कोड भुगतान से होगी। यूपीआई के जरिये 2021 में 940 अरब डॉलर के लेनदेन हुए।

अनिवासी कॉरपोरेट को विदेश यात्रा पैकेज पर टीसीएस में छूट
आयकर विभाग ने अनिवासी कॉरपोरेट संस्थाओं व फर्मों को विदेशी यात्रा और रकम ट्रांसफर के सोर्स पर कलेक्शन (टीसीएस) में 5 फीसदी की छूट दी है। हालांकि, यह छूट तभी मिलेगी, जब कंपनियों का स्थाई स्थापना या कारोबार का एक निश्चित स्थान नहीं होगा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने इस संबंध में आयकर नियमों में बदलाव किया है। इसका उद्देश्य भारत में रहने वाले व्यक्तियों द्वारा विदेशी मुद्रा खर्च पर नजर रखना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें