फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI: इस महीने रेपो दर में 0.35 फीसदी तक वृद्धि कर सकता है आरबीआई

Mon, 01 Aug 2022 06:09 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।

सार

बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा, फेडरल रिजर्व ने कैलेंडर साल 2022 में ब्याज दरों में 2.25% वृद्धि की है। ऐसे में आरबीआई भी ब्याज दरों में तय समय से पहले अधिक वृद्धि कर सकता है। 
विज्ञापन
आरबीआई - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी के कुछ दिन बाद आरबीआई भी 0.25 से 0.35 फीसदी रेपो दर बढ़ा सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो महंगाई पर काबू पाने के लिए केंदीय बैंक तीन अगस्त से शुरू हो रही मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक में रेपो दर बढ़ा सकता है। नतीजों की घोषणा 5 अगस्त को होगी।

विज्ञापन


केंद्रीय बैंक पहले ही अपने नरम मौद्रिक रुख को धीरे-धीरे वापस लेने की घोषणा कर चुका है। आरबीआई ने मई और जून में रेपो दर में क्रमश: 0.40 फीसदी और 0.50 फीसदी की वृद्धि की थी। विशेषज्ञों ने कहा, केंद्रीय बैंक इस सप्ताह रेपो दर को कम-से-कम महामारी पूर्व के स्तर पर ले जाएगा। 

बोफा ग्लोबल रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है, एमपीसी 5 अगस्त को रेपो दर में 0.35% की बढ़ोतरी करेगी। रेपो दर में आक्रामक 0.50% या कुछ नरम 0.25% की वृद्धि की संभावना से भी इन्कार नहीं कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा, फेडरल रिजर्व ने कैलेंडर साल 2022 में ब्याज दरों में 2.25% वृद्धि की है। ऐसे में आरबीआई भी ब्याज दरों में तय समय से पहले अधिक वृद्धि कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें