फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI: आरबीआई का सितंबर 2025 के लिए महंगाई सर्वे शुरू, कीमतों पर देश के 19 शहरों से ली जाएगी उपभोक्ताओं की राय

Tue, 26 Aug 2025 02:03 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरबीआई ने महंगाई की स्थिति को जानने के लिए 19 भारतीय शहरों में आईईएसएच सर्वे शुरू कर दिया है। इसका उद्देश्य मुद्रास्फीति और उत्पादों की सामान्य मूल्य गतिविधियों पर उपभोक्ता के विचारों का आकलन करना है। आरबीआई सर्वेक्षण व्यापक जनभागीदारी के लिए ऑनलाइन भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक ने सितंबर 2025 के लिए मुद्रास्फीति अपेक्षा सर्वेक्षण (आईईएसएच) की शुरुआत कर दी है। इस सर्वेक्षण के तहत देश के 19 शहरों के घरों से राय ली जाएगी ताकि वे कीमतों और महंगाई की स्थिति को लेकर अपने विचार साझा कर सकें। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi: गणेशोत्सव पर सोने के आभूषणों की बढ़ी मांग, कारोबार के 3500 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान

सर्वेक्षण का उद्देश्य 

आरबीआई यह सर्वेक्षण हर तिमाही आयोजित करता है। इसका उद्देश्य मुद्रास्फीति और उत्पादों की सामान्य मूल्य गतिविधियों पर उपभोक्ता के विचारों का आकलन करना है। इसे विभिन्न उत्पादों की कीमतों में हो रहे उतार-चढ़ाव के बारे में परिवारों की धारणाओं को समझने के लिए तैयार किया गया है। 

सर्वे के तहत परिवारों से सामान्य कीमतों और विशेष उत्पाद समूहों की कीमतों में बदलाव को लेकर गुणात्मक और मात्रात्मक दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं ली जाएंगी। इसमें प्रतिभागियों से अगले तीन महीने और एक साल की अवधि के लिए कीमतों के बारे में राय मांगी जाएगी, साथ ही मौजूदा, तीन महीने आगे और एक साल आगे की महंगाई दर का अनुमान भी पूछा जाएगा। आरबीआई के मुताबिक, इस सर्वेक्षण के निष्कर्ष मौद्रिक नीति के लिए महत्वपूर्ण इनपुट प्रदान करते हैं, जिससे नीतिगत फैसलों को जमीनी हकीकत के अनुरूप बनाया जा सके।

शहरों का चुनाव उपभोग पैटर्न को दर्शाने के लिए किया गया है

यह सर्वेक्षण 19 शहरों में किया जा रहा है, जिनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रायपुर, रांची और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं। इन शहरों का चयन देश के विभिन्न क्षेत्रों के विविध उपभोग पैटर्न को दर्शाने के लिए किया गया है।

यूसीसीएस और आरसीसीएस सर्वे भी शुरू

इसके अलावा रिजर्व बैंक ने शहरी उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (यूसीसीएस) और ग्रामीण उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (आरसीसीएस) भी शुरू कर दिया है। केंद्रीय बैंक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की धारणाओं और अपेक्षाओं को जानने के लिए ये सर्वेक्षण करता है । तिमाही आधार पर किए जाने वाले इस सर्वेक्षण में सामान्य मूल्य-आर्थिक स्थितियों और खर्च करने की क्षमता पर परिवारों के विचारों का आकलन किया जाता है।

ऑनलाइन भी उपलब्ध है सर्वेक्षण 

आरबीआई सर्वेक्षण व्यापक जनभागीदारी के लिए ऑनलाइन भी उपलब्ध है। जिन व्यक्तियों से एजेंसी ने संपर्क नहीं किया है, वे भी आरबीआई की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से उपलब्ध सर्वेक्षण फॉर्म भरकर योगदान दे सकते हैं। केंद्रीय बैंक ने इस बात पर जोर दिया है कि इस तरह के इनपुट यह समझने में महत्वपूर्ण हैं कि लोग आवश्यक वस्तुओं से लेकर सेवाओं तक, रोजमर्रा की लागतों में बदलाव को कैसे देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें