फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI: गवर्नर शक्तिकांत दास की अपील- देश-विदेश में रुपया डेरिवेटिव में भागीदारी बढ़ाएं बैंक, जोखिम पर कही यह बात

Tue, 09 Apr 2024 08:02 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दास ने सोमवार को बार्सिलोना में एक कार्यक्रम में कहा, घरेलू बैंक निचले स्तर के ग्राहकों के बजाय वैश्विक स्तर पर बाजार-निर्माताओं के साथ काम कर रहे हैं। बेशक, बैंकों को उचित परिश्रम करने, जोखिम उठाने की क्षमता का आकलन करने और फिर इस दिशा में सावधानी से आगे बढ़ने की जरूरत है।
विज्ञापन
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने भारतीय बैंकों से घरेलू व विदेशी दोनों स्तरों पर रुपया डेरिवेटिव बाजार में भागीदारी बढ़ाने की अपील की है। डेरिवेटिव बाजारों में घरेलू बैंकों की भागीदारी सिर्फ सक्रिय बाजार निर्माताओं के एक छोटे समूह के साथ सीमित है। साथ ही, वैश्विक बाजारों में भारतीय बैंकों की भागीदारी बढ़ रही है, लेकिन यह काफी कम है।
विज्ञापन


दास ने सोमवार को बार्सिलोना में एक कार्यक्रम में कहा, घरेलू बैंक निचले स्तर के ग्राहकों के बजाय वैश्विक स्तर पर बाजार-निर्माताओं के साथ काम कर रहे हैं। बेशक, बैंकों को उचित परिश्रम करने, जोखिम उठाने की क्षमता का आकलन करने और फिर इस दिशा में सावधानी से आगे बढ़ने की जरूरत है। हमारा ध्यान विवेकपूर्ण रहते हुए घरेलू और विदेशी दोनों बाजारों में रुपया डेरिवेटिव्स के लिए भारतीय कंपनियों की भागीदारी को बढ़ाने पर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें