फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rate Hike: यूएस फेड के चेयरमैन ने दिया दिलासा, अगली बैठक के दौरान दर वृद्धि में नरमी बरतने के संकेत

Thu, 01 Dec 2022 12:14 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rate Hike: अगली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक 14 व 15 दिसंबर 2022 के लिए निर्धारित है, यूएस सेंट्रल बैंक के ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
अमेरिकी अर्थव्यवस्था - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने बुधवार को दिलासा देते हुए कहा है कि अगली मौद्रिक नीति बैठक में ब्याज दरों की वृद्धि में नरमी बरती जा सकती है। पॉवेल ने ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन में हचिन्स सेंटर ऑन फिस्कल एंड मॉनेटरी पॉलिसी कार्यक्रम के दौरान कहा कि दिसंबर की बैठक में दर वृद्धि की गति को कम करने पर विचार किया जा सकता है। 

विज्ञापन


अगली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक 14 व 15 दिसंबर 2022 के लिए निर्धारित है, यूएस सेंट्रल बैंक के ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। पॉवेल ने कहा, मौद्रिक नीत अनिश्चित अंतराल के साथ अर्थव्यवस्था और मुद्रास्फीति को प्रभावित करती है और अब तक मौद्रिक नीति के कड़े करने के पूर्ण प्रभाव को महसूस किया जाना बाकी है। पॉवेल ने दरों में परिवर्तन के बारे में कोई संकेत दिए बिना कहा, "वृद्धि की गति को कम करने की बात अब समझ आती है कि क्योंकि हम संयम के स्तर तक पहुंच गए हैं मुद्रास्फीति को नीचे लाने के लिए पर्याप्त होगा।

हालांकि, फेड चेयरमैन ने यह भी कहा कि इतिहास समय से पहले ढीली नीति के खिलाफ गवाही देता है। ऐसे में महंगाई पर नियंत्रण का लक्ष्य पूरा होने तक यह एक्सरसाइज जारी रहनी चाहिए। यूएस फेडरल रिजर्व की नवीनतम मौद्रिक नीति से जुड़ी समीक्षा बैठक की मिनट्स में दिखा था कि सदस्यों के एक बड़े गुट ने  नीतिगत दरों में वृद्धि की गति धीमी करने को उचित ठहराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें