फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rate Hike: सरकार ने तीसरी तिमाही में छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ाईं, 30 बीपीएस तक की वृद्धि

Thu, 29 Sep 2022 07:03 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rate Hike: डाकघरों में तीन वर्षों के सावधि जमा पर अब 5.5 प्रतिशत की जगह 5.8 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। वर्तमान वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए इसमें 30 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कई है। उसी तरह वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए ब्याज दरों में 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है। इन्हें 7.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.6 प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन
डाकघर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने गुरुवार को अर्थव्यवस्था में सख्त ब्याज दरों के अनुरुप कुछ छोटी बचत योजनाओं पर दरों में 30 आधार अंकों (बीपीएस) की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले के बाद डाकघरों में तीन वर्षों के सावधि जमा पर अब 5.5 प्रतिशत की जगह 5.8 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। वर्तमान वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए इसमें 30 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कई है। 

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर ब्याज दर में 20 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि की

विज्ञापन

उसी तरह वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए ब्याज दरों में 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है। इन्हें 7.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.6 प्रतिशत कर दिया गया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यह वृद्धि अक्तूबर से दिसंबर महीने की तिमाही के लिए की गई है।

केसीसी के कार्यकाल और ब्याज दर दोनों में संशोधन
वहीं, किसान क्रेडिट कार्ड के मामले में सरकार ने कार्यकाल और ब्याज दरों दोनों में संशोधन किया है। बता दें इस वर्ष रिजर्व बैंक ने मई से बेंचमार्क लेंडिंग रेट में 140 आधार अंकों की वृद्धि की है, उसके बाद बैंकों को जमा पर भी ब्याज दरें बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें