फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forbes List: सुस्ती के बावजूद भारतीय कंपनियों की रैंकिंग में सुधार, फोर्ब्स ने जारी की 2000 कंपनियों की सूची

Wed, 14 Jun 2023 06:10 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

फोर्ब्स की ग्लोबल 2000 सूची के मुताबिक, भारतीय कंपनियों में रिलायंस शीर्ष पर है। इसके बाद देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई अब 77वें स्थान पर है जो पिछले साल 105वें स्थान पर था।
विज्ञापन
फोर्ब्स की ग्लोबल-2000 सूची के मुताबिक भारतीय कंपनियों में रिलायंस शीर्ष पर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक स्तर पर सुस्ती और महंगाई के साथ ऊंची ब्याज दरों के बावजूद भारतीय कंपनियों ने लंबी छलांग लगाई है। दुनिया की शीर्ष 2000 कंपनियों में देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज 45वें स्थान पर है। पिछले साल यह 53वें स्थान पर थी। इस सूची में कुल 55 भारतीय कंपनियों को जगह मिली है।

विज्ञापन


फोर्ब्स की ग्लोबल 2000 सूची के मुताबिक, भारतीय कंपनियों में रिलायंस शीर्ष पर है। इसके बाद देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई अब 77वें स्थान पर है जो पिछले साल 105वें स्थान पर था। एचडीएफसी बैंक इसी दौरान 153 से 128 और आईसीआईसीआई बैंक 204 से बढ़कर 163वें स्थान पर पहुंच गया है। अन्य भारतीय कंपनियों में ओएनजीसी 226वें स्थान पर है। एचडीएफसी लि. 232वें स्थान पर है। एलआईसी 363वें स्थान पर है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) 384 से खिसककर 387 पायदान पर आ गई है। इस सूची में अदाणी समूह की तीन कंपनियां भी शामिल हैं, जिनकी रैंकिंग 1000 से ऊपर है।

जेपी मॉर्गन शीर्ष पर
अमेरिका का सबसे बड़ा बैंक जेपी मॉर्गन 3.7 लाख करोड़ डॉलर के साथ सूची में पहले स्थान पर है। 2011 के बाद यह पहली बार शीर्ष पर है। अमेरिका में बैंकों के डूबने के कारण इसे फायदा मिला है। इसने फर्स्ट रिपब्लिक को खरीदा जिससे इसकी संपत्तियां बढ़ गईं।

  • वॉरेन बफे की बार्कशायर हैथवे 338 वें स्थान पर है। सऊदी अरामको दूसरे, अल्फाबेट सातवें व एपल दसवें स्थान पर है। यह रैंकिंग कंपनियों की बिक्री, फायदा और अन्य आधार पर तय की जाती है।

इन भारतीय कंपनियों को भी मिली जगह

कंपनी रैंकिंग
एक्सिस बैंक 423
एनटीपीसी 433
एलएंडटी 449
एयरटेल 478
कोटक बैंक 502
इंडियन ऑयल 540
इन्फोसिस 554
बैंक ऑफ बड़ौदा 586
कोल इंडिया 591
टाटा स्टील 592
हिंडालको 660
वेदांता 687

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें