फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने बढ़ाया इन ट्रेनों का किराया, देने होंगे 75 रुपये तक अतिरिक्त

Tue, 07 Nov 2017 02:16 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अब ट्रेन में सफर करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। 1 नवंबर से रेलवे ने शताब्दी, राजधानी और दूरंतो ट्रेनों को छोड़कर के करीब 48 ट्रेन का किराया बढ़ा दिया है। इन ट्रेनों का किराया बढ़ाने के साथ ही औसत  स्पीड में भी बढ़ोतरी की गई है। 
विज्ञापन


सुविधाओं में नहीं किया गया है बदलाव
किराया बढ़ाने के अलावा रेलवे ने किसी प्रकार की कोई सुविधा में बदलाव नहीं किया है। इसके साथ ही पैसा ज्यादा देने पर भी आपकी ट्रेन लेट होगी या नहीं इस बात की गारंटी नहीं है।

पढ़ें- दो दिन बाद रेलवे ने लिया यू-टर्न, अब बताया मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को फायदे का सौदा

रेलवे ने कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों को सुपरफास्ट का दर्जा दे दिया है। अभी रेलवे की ज्यादातर प्रीमियम ट्रेन भी लेट होती हैं। इन ट्रेनों की स्पीड में महज 5 किलोमीटर की बढ़ोतरी कर 50 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी गई है। 
विज्ञापन


सर्दियों में 24 घंटे बाद पहुंचती है ट्रेन
सर्दियों के सीजन में उत्तर भारत में पड़ने वाले कोहरे के चलते ज्यादातर ट्रेनें 10 से 24 घंटे तक लेट होती हैं। जिन ट्रेनों को सुपरफास्ट एक्सप्रेस में तब्दील किया गया वो भी आगे चलकर लेट हो सकती हैं। किराया बढ़ाने से केवल फायदा रेलवे को होगा, क्योंकि इससे उसकी अतिरिक्त कमाई होगी। 
विज्ञापन

खर्च करने होंगे 30 से 75 रुपये

- फोटो : अमर उजाला
रेलवे ने इन नई सुपरफास्ट ट्रेनों में क्लास के हिसाब से चार्ज तय कर दिया है। स्लीपर के लिए 30 रुपये सेकेंड और थर्ड एसी के लिए 45 रुपये और फर्स्ट एसी के लिए 75 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। कुल 1072 ट्रेनों को सुपरफास्ट में तब्दील किया गया है। 

ये ट्रेने हैं शामिल
नई सुपरफास्ट ट्रेनों में इन ट्रेनों को शामिल किया गया है। पुणे-अमरावती एसी एक्सप्रेस, दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस, कानपुर-उधमपुर एक्सप्रेस, पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम-नांदेड़ एक्सप्रेस, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, रॉक फोर्ट चेन्नई तिरुचिलापल्ली एक्सप्रेस, बेंगलूरू-शिवमोगा एक्सप्रेस, टाटा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस, दरभंगा-जालंधर एक्सप्रेस, मुंबई-मथुरा एक्सप्रेस, मुंबई-पटना एक्सप्रेस।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें