फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने वित्त मंत्री पर साधा निशाना, आयकर विभाग के तरीकों पर उठाए सवाल

Mon, 05 Aug 2019 12:01 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
कैफे कॉफी डे (सीसीडी) के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ की कथित खुदकुशी एवं कुछ बड़े उद्योगपतियों की ओर से अर्थव्यवस्था की स्थिति पर दिए बयानों की पृष्ठभूमि में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा और दावा किया कि आयकर विभाग सरकारी राजस्व में कमी की भरपाई के मकसद से लोगों के पीछे पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, 'वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि हाथी को सिर्फ दो पाउंड चावल लेना चाहिए और उसे धान के पूरे खेत को नष्ट नहीं करना चाहिए। इस बीच, आयकर विभाग रूपी हाथी भारत के राजस्व में गिरावट की भरपाई के लिए मतवाला बनकर दौड़ रहा है।' 

पिछले दिनों खुदकुशी करने वाले सिद्धार्थ ने कथित तौर पर सुसाइड नोट लिखा था जिसमें उन्होंने आयकर विभाग की ओर से किए जा रहे कथित उत्पीड़न का उल्लेख किया था। इस नोट की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योगपतियों ने दिए आयकर विभाग को लेकर बयान
दूसरी तरफ, राहुल बजाज और किरण मजूमदार जैसे कई उद्योगपतियों ने भी अर्थव्यवस्था की स्थिति और आयकर विभाग को लेकर बयान दिए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें