फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Bhatia: हवाई यात्रा के दौरान चाय में डुबोकर Parle-G खाते दिखे इंडिगो एमडी, लोगों ने सादगी को सराहा

Sat, 23 Jul 2022 06:56 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rahul Bhatia: एयरलाइन कंपनी इंडिगो (Indigo) के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया सोशल मीडिया (Social Media) की सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, एक हवाई यात्रा के दौरान इंडिगो के एमडी राहुल भाटिया किसी सामान्य व्यक्ति की भांति चाय में पारले जी (Parle-G) बिस्किट डुबोकर खाते हुए दिखे।
विज्ञापन
राहुल भाटिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के अरबपति और करोड़पति एक अलग ही दुनिया में जीते हैं। उनके जीवन में क्या चल रहा है इस बारे में आम लोगों को कभी-कभी सोशल मीडिया के माध्यम से पता चल पाता है। हालांकि, देश के कुछ दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा और मुकेश अंबानी जैसे लोग अपनी साधारण जीवनशैली के कारण भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनते हैं। 

इस बार देश की जानीमानी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, एक हवाई यात्रा के दौरान इंडिगो के एमडी राहुल भाटिया किसी सामान्य व्यक्ति की भांति चाय में पारले जी बिस्किट डुबोकर खाते हुए दिखे। भाटिया की यह तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।  

बताया जा रहा है कि यह वायरल तस्वीर इंडिगो एयरलाइन के प्रमोटर और एमडी राहुल भाटिया की बेंगलुरु से दिल्ली के बीच एक उड़ान के दौरान की है। इस तस्वीर में वे चाय में पारले जी बिस्किट डुबोकर खाते दिख रहे हैं। राहुल भाटिया के सादगी की यह तस्वीर सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कई ट्विटर यूजर्स ने उनकी यह तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल से शेयर कर राहुल भाटिया की सादगी की तारीफ की है। 

विज्ञापन

वाईपी राजेश नाम के एक ट्विटर यूजर ने राहुल भाटिया की यह तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, “इंडिगो की बेंगलुरु-दिल्ली उड़ान के दौरान मेरे सहयात्री अरबपति राहुल भाटिया जो इंडिगो एयरलाइन के प्रमोटर और एमडी हैं, चाय में डुबोकर पारले-जी बिस्किट का आनंद लेते हुए। यह दिखाता है कि 57% मार्केट शेयर के साथ एक सफल एयरलाइन कंपनी चलाने के लिए आपको रिचर्ड ब्रेंनसन या विजय माल्या होने की जरूरत नहीं है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें