फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Repo Rate Cut: पंजाब नेशनल बैंक ने घटाई ब्याज दर, अब होम और वाहन लोन होंगे सस्ते; ईएमआई में मिलेगी राहत

Fri, 06 Jun 2025 11:09 PM IST
पवन पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरबीआई की तरफ से ब्याज दरों में भारी कटौती के बाद अब पंजाब नेशनल बैंक ने भी अपनी ब्याज दरें घटा दी है। इससे पहले आरबीआई ने अपनी मौद्रिक रुख को 'उदार' से बदलकर तटस्थ कर दिया है, जिसका मतलब है कि आगे दरें बढ़ भी सकती हैं या घट भी सकती हैं – यह अर्थव्यवस्था के आंकड़ों पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
PNB ने ब्याज दर घटाई - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की तरफ से ब्याज दरों में भारी कटौती के कुछ ही घंटों बाद, सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने शुक्रवार को अपने कर्ज की दरों में 50 बेसिस प्वाइंट यानी 0.50% की कटौती की घोषणा की है। इससे पीएनबी के मौजूदा और नए ग्राहकों को कर्ज सस्ता मिलेगा और ईएमआई में राहत मिलेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - RBI MPC: रेपो रेट में कटौती से लेकर; महंगाई के अनुमानों में नरमी तक, जानें आरबीआई एमपीसी की 10 बड़ी बातें

पीएनबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'हमारे ग्राहकों के लिए खुशखबरी! ईएमआई अब होगी और भी किफायती। आरबीआई की रेपो रेट में कटौती (6% से घटकर 5.5%) के बाद, पीएनबी ने भी अपनी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है, जो 9 जून 2025 से लागू होगी।'
विज्ञापन




होम लोन, वाहन लोन होंगे सस्ते, ईएमआई में मिलेगी राहत
इस कटौती के बाद बैंक का होम लोन 7.45% सालाना की दर से शुरू होगा, जबकि वाहन ऋण की दरें 7.80% से शुरू होंगी। इससे पहले दिन में, आरबीआई ने महंगाई और आर्थिक सुस्ती को ध्यान में रखते हुए, नीतिगत ब्याज दरों (रेपो रेट) में उम्मीद से ज्यादा 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की। साथ ही, बैंकों के लिए कैश रिजर्व रेशियो (सीआरआर) में भी 1% की कटौती की, जिससे बैंकों के पास ₹2.5 लाख करोड़ की अतिरिक्त नकदी उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - RBI MPC: वित्त वर्ष 2026 के लिए जीडीपी अनुमान 6.5% पर बरकरार, जानिए एमपीसी के बाद क्या बोले आरबीआई गवर्नर

रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को घटाकर 5.5% की
आरबीआई की छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में 5-1 से रेपो रेट को घटाकर 5.5% करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही, अब तक 2025 में कुल 1% (100 बेसिस प्वाइंट) की कटौती हो चुकी है – फरवरी और अप्रैल में भी आरबीआई ने 25-25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें