फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी आयात और बफर स्टॉक के बावजूद महंगी दालें: अरहर के दाम सालभर में 20% चढ़े; आज सरकार की अहम बैठक

Fri, 13 Nov 2026 03:50 AM IST
राकेश कुमार शरद पाण्डेय,  नई दिल्ली।

सार

देश में दालों का भारी आयात होने और सरकार के पास 38 लाख टन का बफर स्टॉक होने के बावजूद खुदरा कीमतें कम नहीं हो रही हैं। अरहर दाल एक साल में करीब 20 फीसदी महंगी होकर 135.22 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है, जबकि चना दाल के दाम 10 फीसदी बढ़कर 95.23 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने शुक्रवार को दाल मिलर्स, आयातकों, ट्रेडर्स और बड़े खुदरा कारोबारियों की बैठक बुलाई है। सरकार स्टॉक की घोषणा अनिवार्य करने पर भी विचार कर रही है।
 
विज्ञापन
अरहर और मसूर का मिक्स दाल - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन बीतने के बाद भी दालों के दाम कम नहीं हो रहे हैं, जिससे आम आदमी की जेब पर लगातार बोझ पड़ रहा है। भारी आयात के बावजूद दालों की बढ़ती खुदरा कीमतों पर लगाम कसने के लिए सरकार एक्शन मोड में आ गई है। उपभोक्ता मामले विभाग ने शुक्रवार को दाल मिलर्स, आयातकों, ट्रेडर्स, डीलर्स, स्टॉकिस्ट और बड़ी रिटेल चेन संचालकों की बैठक बुलाई है। 
विज्ञापन


विभाग ने इससे पहले भी सभी राज्यों के साथ बैठक कर बाजार की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की थी। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद सरकार आम जनता को राहत देने के लिए कोई सख्त और बड़ा फैसला कर सकती है।

उपभोक्ता मामलों के आंकड़ों के मुताबिक, अरहर दाल का औसत खुदरा भाव 135.22 रुपये प्रति किलो के आसपास चल रहा है, जो एक साल पहले से करीब 20 फीसदी अधिक है। वहीं, चना दाल का औसत खुदरा भाव 10 फीसदी बढ़कर 95.23 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। 
विज्ञापन


38 लाख टन बफर स्टॉक, फिर भी दाम चढ़े 
सरकार की बड़ी चिंता यह है कि बंपर उपलब्धता के बावजूद खुदरा बाजार में दालें सस्ती नहीं हो रही हैं। सरकार के पास इस समय करीब 38 लाख टन दालों का बफर स्टॉक है, जो 35.0 लाख टन के तय मानक से काफी अधिक है। स्टॉक में चना दाल 16.1 लाख टन, तूर 9.7 लाख टन, मूंग 6.4 लाख टन, मसूर 5.3 लाख टन, उड़द 0.44 लाख टन है।

आयात 67 फीसदी बढ़ा
बीते वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2026-27 के अप्रैल-अगस्त में दालों का आयात 67% बढ़कर 20.6 लाख टन पहुंच गया। जानकारों का शुरू में अनुमान था कि दिवाली के दौरान नमकीन और मिठाइयों की खपत बढ़ने से दालों की मांग बढ़ी है।

स्टॉक की घोषणा अनिवार्य करने की तैयारी
बढ़ती कीमतों व जमाखोरी रोकने के लिए केंद्र कारोबारियों पर शिकंजा कसने जा रही है। सरकार दाल कारोबारियों, आयातकों, मिलर्स और थोक विक्रेताओं के लिए स्टॉक की घोषणा को अनिवार्य करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है, तो हर कारोबारी को स्टॉक का पूरा ब्योरा देना होगा। इससे दालों की जमाखोरी और कृत्रिम किल्लत पैदा करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें