फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax:15 दिन में चार करोड़ आईटीआर की प्रक्रिया पूरी, 31 जुलाई तक भरे गए सात करोड़ से ज्यादा रिटर्न

Thu, 22 Aug 2024 06:54 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजस्व सचिव संजय मलहोत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिनों में ही  चार करोड़ आयकर रिटर्न की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जबकि 31 जुलाई तक सात करोड़ से ज्यादा रिटर्न भरे गए हैं। 
विज्ञापन
आईटीआर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2024-25 के लिए 15 दिन में चार करोड़ आयकर रिटर्न की प्रक्रिया पूरी की है। राजस्व सचिव संजय मलहोत्रा ने बताया कि 31 जुलाई तक कुल सात करोड़ से ज्यादा आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरे गए हैं। सचिव ने बुधवार को बताया, करीब 4.98 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) की प्रक्रिया अब तक पूरी की गई है। इसमें से 3.98 करोड़ की प्रक्रिया 15 दिनों से भी कम समय में पूरी हुई है। एक दशक में प्रत्यक्ष कर राजस्व 5.59 लाख करोड़ से बढ़कर 20 लाख करोड़ रुपये हो गया है। जीडीपी के अनुपात में कर 5.6 फीसदी से बढ़कर 6 फीसदी पहुंच गया है।
विज्ञापन


करदाताओं को आसान भाषा में भेजें नोटिस शक्ति का विवेकपूर्ण इस्तेमाल: सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कर अधिकारियों से कहा, वे करदाताओं को भेजे जाने वाले नोटिस या पत्रों में सरल शब्दों का इस्तेमाल करें। साथ ही, शक्तियों का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करें। 165वें आयकर दिवस पर आयोजित समारोह में वित्त मंत्री ने कहा, फेसलेस आकलन व्यवस्था लागू होने के बाद अधिकारियों को अधिक निष्पक्ष व मैत्रीपूर्ण व्यवहार करना चाहिए।
विज्ञापन


छह माह में पूरी होगी समीक्षा
सीबीडीटी के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने कहा, आयकर अधिनियम-1961 की समीक्षा छह महीने की निर्धारित समयसीमा में पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें