फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inflation: प्याज-टमाटर और आलू की कीमत बढ़ी, अप्रैल में शाकाहारी थाली 8% महंगी; मांसाहारी खाने का ऐसा है हाल

Thu, 09 May 2024 06:36 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रिसिल की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, एक साल पहले की तुलना में इस साल अप्रैल में प्याज का भाव 41 फीसदी, टमाटर का 40 फीसदी और आलू का 38 फीसदी बढ़ गया। रबी की फसल खराब होने से प्याज की आवक कम हो गई, जिससे दाम बढ़ गए।
विज्ञापन
शाकाहारी थाली - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्याज, टमाटर व आलू के दाम बढ़ने से शाकाहारी थाली 8 फीसदी महंगी हो गई है। क्रिसिल रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अप्रैल में शाकाहारी थाली 27.4 रुपये की रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 25.40 रुपये थी। इस साल मार्च में 27.3 रुपये रही थी।

क्रिसिल की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, एक साल पहले की तुलना में इस साल अप्रैल में प्याज का भाव 41 फीसदी, टमाटर का 40 फीसदी और आलू का 38 फीसदी बढ़ गया। रबी की फसल खराब होने से प्याज की आवक कम हो गई, जिससे दाम बढ़ गए। पश्चिम बंगाल में भी आलू की फसल खराब हो गई। सब्जियों की कीमत 28 फीसदी बढ़ी है।  

मांसाहारी : 56.30 रुपये

विज्ञापन

मांसाहारी थाली अप्रैल में 58.90 रुपये से चार फीसदी सस्ती होकर 56.3 रुपये आ गई है। चिकन की कीमतें सालाना आधार पर 12 फीसदी गिरी हैं। हालांकि, मार्च की तुलना में यह तीन फीसदी महंगी हो गई है।
विज्ञापन


चावल और दालों की महंगाई भी अप्रैल में 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है। दाल पिछले पांच महीने से लगातार दो अंकों से ज्यादा महंगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें