फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Price Drop Alert: ₹51 कम हुए वाणिज्यिक LPG के दाम, अप्रैल से लगातार छठी कटौती; विमान टरबाइन ईंधन के दाम भी घटे

Mon, 01 Sep 2025 04:57 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

एटीएफ की कीमतों में सोमवार को 1.4 प्रतिशत की कटौती की गई। यह घटकर 90,713.52 रुपये प्रति किलोलीटर रह गई। वहीं वाणिज्यिक रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में यह लगातार छठी कटौती हुई है। एलपीजी सिलेंडर 51.50 रुपये सस्ता हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में सोमवार को 1.4 प्रतिशत की कटौती की गई। वहीं वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 51.50 रुपये सस्ता हो गया। यह वैश्विक बेंचमार्क दरों में गिरावट को दर्शाता है। एटीएफ और एलपीजी की कीमतें राज्य दर राज्य अलग-अलग होती हैं, जो वैट सहित स्थानीय करों पर निर्भर करती हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US Tariffs: टैरिफ के कारण महंगी हो सकती हैं जरूरी दवाएं, भारत से चाय निर्यात पर भी असर की आशंका, बढ़ी चिंता
विज्ञापन

 

राजधानी दिल्ली में एटीएफ की कीमतें घटकर 90,713.52 रुपये प्रति किलोलीटर

सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं के अनुसार, राजधानी दिल्ली में जेट ईंधन (एटीएफ) की कीमत 1,308.41 रुपये प्रति किलोलीटर या 1.4 प्रतिशत घटकर 90,713.52 रुपये प्रति किलोलीटर रह गई। वहीं राजधानी दिल्ली देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक रही।

दो महीने के बाद हुई कटौती

 

अंतरराष्ट्रीय तेल दरों में बढ़ोतरी और भू-राजनीतिक तनाव व व्यापार युद्ध के चलते जुलाई से लगातार दो महीने कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब तेल की कीमतों में कमी आई है। इस दौरान प्रति किलोलीटर कीमतों में कुल 8,949.38 रुपये की वृद्धि हुई थी। इस मूल्य कटौती से वाणिज्यिक एयरलाइनों पर बोझ कम होगा। इनके लिए ईंधन परिचालन लागत का लगभग 40 प्रतिशत होता है।

 

चेन्नई और कोलकाता में बढ़ी एटीएफ की कीमतें

मुंबई में एटीएफ की कीमत 86,077.14 रुपये प्रति किलोलीटर से घटाकर 84,832.83 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई। वहीं चेन्नई और कोलकाता में इसकी कीमत बढ़ाकर क्रमश: 94,151.96 रुपये और 93,886.18 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई। वैट जैसे स्थानीय करों के प्रभाव के आधार पर दरें शहर दर शहर अलग-अलग होती हैं।

राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी की कीमत 1,580 रुपये

इसके साथ ही, तेल कंपनियों ने होटलों और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 51.50 रुपये की कटौती की है। अब राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी की कीमत 1,580 रुपये हो गई है।

कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में लगातार छठी बार कटौती

वाणिज्यिक रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में यह लगातार छठी कटौती है। इससे पहले 1 अगस्त को 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में 33.50 रुपये की कटौती की गई थी। अप्रैल से अब तक छह बार की गई कटौती में प्रति बोतल कीमतों में 223 रुपये की कटौती की गई है। जबकि तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, गर्मियों के महीनों में कम मांग के कारण बेंचमार्क एलपीजी की दरें कम हो गई हैं।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें अपरिवर्तित रही

हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 853 रुपये पर अपरिवर्तित रही। अप्रैल में घरेलू रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें रही स्थिर

पेट्रोल और डीजल की घरेलू कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। पिछले साल आम चुनावों से पहले, मार्च के मध्य में कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर है।

महीने के पहली तारीख में कीमतों में होता है संशोधन

सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) हर महीने की पहली तारीख को बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय ईंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय दर के आधार पर एटीएफ और रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें