फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CVC: प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने नये सीवीसी के रूप में ली शपथ, राष्ट्रपति भवन की ओर से बयान जारी

Mon, 29 May 2023 03:32 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

CVC: राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "आज सुबह साढ़े दस बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के तौर पर शपथ ली। उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष पद और गोपनीयता की शपथ ली।"
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को सोमवार को केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। श्रीवास्तव केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के पद पर सुरेश एन पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद पिछले साल दिसंबर से कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) के तौर पर काम कर रहे थे।

विज्ञापन


बयान में कहा गया है, "आज सुबह साढ़े दस बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के तौर पर शपथ ली। उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष पद और गोपनीयता की शपथ ली।"  समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

केंद्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त का एक पद रिक्त है। फिलहाल निकाय में पूर्व खुफिया ब्यूरो प्रमुख अरविंद कुमार एकमात्र सतर्कता आयुक्त हैं। श्रीवास्तव, असम-मेघालय कैडर के 1988-बैच (सेवानिवृत्त) के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। वह पिछले साल 31 जनवरी को सचिव (समन्वय), कैबिनेट सचिवालय के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय में विशेष सचिव और अतिरिक्त सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कैडर प्रबंधन, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मियों और सामान्य प्रशासन से संबंधित मामलों का प्रबंधन किया था। केंद्रीय सर्तकता आयुक्त और सतर्कता आयुक्त का कार्यकाल चार वर्ष या पदधारी व्यक्ति के 65 वर्ष की आयु पूरा होने तक का होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें