Tamil Nadu: आयकर अधिकारियों ने मंत्री सेंथिल बालाजी से जुड़े परिसरों की तलाशी लेने की कोशिश की, तो उनके समर्थकों ने कथित तौर पर हमला किया और उन्हें छापा मारने से रोक दिया था। उसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की।
तमिलनाडु में आयकर अधिकारियों को उनकी ड्यूटी करने से रोकने के आरोप में डीएमके के दो पार्षद सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब आयकर अधिकारियों ने मंत्री सेंथिल बालाजी से जुड़े परिसरों की तलाशी लेने की कोशिश की, तो उनके समर्थकों ने कथित तौर पर हमला किया और उन्हें छापा मारने से रोक दिया।
विज्ञापन
करूर के पुलिस अधिकारी के ने कहा, "सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमने उन व्यक्तियों की पहचान की जिन्होंने हमला किया और आईटी अधिकारियों को उनकी ड्यूटी करने से रोका। अब तक हमने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें द्रमुक के दो पार्षद भी शामिल हैं। उन्हें भी रिमांड पर भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।"