पैन, आधार व पासपोर्ट समेत ये जानकारियां लीक
जो गोपनीय और संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारियां लीक हुई हैं, उनमें ग्राहकों का पूरा नाम, जन्म तिथि, पूरा आवासीय पता, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, पॉलिसी विवरण, नॉमिनी की डिटेल, उपयोगकर्ता के बैंक खाता स्टेटमेंट की प्रतियां, आयकर रिटर्न से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं।
- इसके अलावा, पासपोर्ट, आधार कार्ड और पैन कार्ड आदि की जानकारियां भी बाहर आई हैं।
- रक्षा कर्मचारियों के मामले में उनके पदनाम, उनकी पोस्टिंग की जगह, वे किन कार्यों में लगे हुए हैं...जैसी जानकारियां भी लीक हुई हैं।
कंपनी की सफाई.. दुरुस्त कर ली गई हैं खामियां
पॉलिसी बाजार के प्रवक्ता ने शेयर बाजारों को 24 जुलाई को दी गई जानकारी का हवाला देकर कहा, खामियों को दुरुस्त कर लिया गया है। एक बाहरी सलाहकार ने इसकी पुष्टि की है। बाहरी सलाहकार के साथ मामले की गहन फॉरेंसिक ऑडिट शुरू की गई है। इस घटना को मीडिया ने कवर किया था। हमारे पास बताने के लिए कुछ भी नया नहीं है।
साइबर सुरक्षा समन्वयक से की थी शिकायत
साइबरएक्स9 का कहना है कि 18 जुलाई को पॉलिसी बाजार को सिस्टम खामियों की जानकारी देने के बाद 24 जुलाई को साइबर सुरक्षा निगरानी संस्था सीईआरटी-इन को भी सूचना दी। सीईआरटी-इन ने कहा, पॉलिसी बाजार ने सिस्टम की खामियों को स्वीकार कर ठीक कर दिया है। साइबर सुरक्षा अनुसंधान कंपनी ने साइबर सुरक्षा समन्वयक राजेश पंत को भी रिपोर्ट सौंपी।