फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी के दो भाइयों को अदालत का नोटिस, भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू

Thu, 05 Mar 2026 11:22 PM IST
Nirmal Kant बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले से जुड़े मामले में विशेष अदालत ने फरार कारोबारी नीरव मोदी के भाई नीशल मोदी और नेहल मोदी को नोटिस जारी किया है। अदालत ने पूछा कि उन्हें 'भगोड़ा आर्थिक अपराधी' क्यों न घोषित किया जाए। ईडी ने दोनों पर रकम छिपाने में मदद करने का आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
नीरव मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले से जुड़े मामले में मुंबई की एक विशेष अदालत ने फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भाइयों नीशल मोदी और नेहल मोदी को नोटिस जारी किया है। अदालत ने उनसे पूछा है कि उन्हें ‘भगोड़ा आर्थिक अपराधी’ क्यों न घोषित किया जाए।
विज्ञापन


धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश ए वी गुजराथी ने यह नोटिस प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर जारी किया। ईडी ने अदालत से दोनों भाइयों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की मांग की है। अदालत ने उनसे 7 मई तक जवाब देने को कहा है। नीरव मोदी की कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी आदित्य नानावटी और संदीप मिस्त्री को भी इसी तरह के नोटिस जारी किए गए हैं। यदि किसी व्यक्ति को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया जाता है, तो उसकी संपत्ति जब्त या कुर्क की जा सकती है।

नेहल ने रकम छिपाने में नीरव की थी मदद
ईडी के अनुसार नेहल मोदी ने फर्जी कंपनियों और विदेशों में लेन-देन के जरिये बड़ी रकम छिपाने में नीरव मोदी की मदद की थी। वहीं आरोप है कि नीशल मोदी दुबई में बनाई गई कुछ फर्जी कंपनियों में डमी साझेदारों की नियुक्ति से जुड़ा था और कुछ कंपनियों में हस्ताक्षरकर्ता या लाभार्थी भी था। नेहल मोदी को वर्ष 2025 में अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था और वह इस समय भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया का सामना कर रहा है। अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार नेहल और नीशल दोनों बेल्जियम के नागरिक हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: टकराव कितना चिंताजनक?: क्या प. एशिया में बमबारी से तेल-गैस आपूर्ति पर असर, कितना है स्टॉक? सरकार ने दी जानकारी
विज्ञापन


23 हजार करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का है मामला
नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक से फर्जी दस्तावेजों के जरिये 23,780 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है। नीरव मोदी इस समय लंदन की जेल में बंद है, जबकि मेहुल चोकसी बेल्जियम में प्रत्यर्पण प्रक्रिया का सामना कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें