फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2011 से पीएनबी की इस शाखा में नीरव मोदी कर रहा था घोटाला, इन देशों से जुड़े थे तार

Wed, 20 Mar 2019 05:56 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरव मोदी ने मुंबई स्थित पंजाब नेशनल बैंक की ब्रैडी हाउस शाखा में घोटाला किया वहां पर फर्जी तरीके से लोन देने के काम 2011 से चल रहा था। इस काम में बैंक के दो कर्मचारी संलिप्त थे। मुख्य आरोपी गोकुलनाथ शेट्टी और विंडो ऑपरेटर मनोज खराट करीब 7 साल से एक ही ब्रांच में काम कर रहे थे।  इस घोटाले के तार विदेशों से भी जुड़े हैं। 

नीरव के अलावा इन पर है आरोप

सीबीआई, ईडी और अन्य जांच एजेंसियों ने पीएनबी में हुए घोटाले के आरोप में हीरा व्यापारी नीरव मोदी, उनके भाई निशाल, पत्नी एमी और नीरव के मामा मेहुल चीनूभाई चोकसी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन


जांच एजेंसी ने नीरव, निशाल, एमी, चोकसी और डायमंड आर यूएस, सोलर एक्सपोर्ट और स्टेलर डायमंड के सभी साझेदारी के साथ ही दो बैंक अधिकारियों गोकुलनाथ शेट्टी और मनोज खरात के घरों पर छापे मारे थे। इन दोनों कर्मचारियों को लोन पास कराने के एवज में सोने व हीरे से बनी ज्वैलरी रिश्वत के तौर पर मिलती थी।

 2011 से चल रहा था फर्जीवाड़ा

यह फर्जीवाड़ा 2011 से चल रहा था और इसमें बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की संलिप्तता थी। पीएनबी ने एक बयान में कहा है कि मुंबई स्थित उसकी एक ब्रांच में फर्जी तरीके से ट्रांजेक्शन कर कुछ खाताधारकों को लाभ पहुंचाया गया था। इसके तार हांगकांग और दक्षिण अफ्रीका से जुड़े हुए हैं। 

घोटाला उजागर होने से पहले छोड़ गए थे देश

नीरव मोदी जनवरी 2017 के पहले हफ्ते में ही देश छोड़कर चला गया था। नीरव के साथ उसके भाई, पत्नी और बिजनेस पार्टनर भी देश से बाहर जा चुके हैं। फिलहाल नीरव को जहां लंदन से गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं मेहुल चोकसी ने भारत की नागरिकता को छोड़कर एंटिगुआ की नागरिकता हासिल कर ली है। 

एजेंसी ने जारी किया लुकआउट नोटिस

जांच एजेंसियों के मुताबिक नीरव का भाई निशाल जो कि बेल्जियम का नागरिक है वो 1 जनवरी को, पत्नी एमी और गीतांजलि ज्वेलरी चेन के मालिक व बिजनेस पार्टनर मेहुल चोकसी 6 जनवरी को देश छोड़कर चले गए थे। इन सबके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। पीएनबी की शिकायत मिलने के बाद इन सभी आरोपियों के खिलाफ 31 जनवरी, 2018 को मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन

280 करोड़ से 113 अरब रुपये का घोटाला

शुरुआत में जब पीएनबी ने इस मामले की शिकायत सीबीआई से की थी, तब यह 280 करोड़ रुपये का घोटाला था। इसके बाद इस घोटाले की परत दर परत खुलती गई और फिर यह 113 अरब का घोटाला हो गया। 

लंदन में जी रहा है शानो शौकत की जिंदगी 

हाल ही में खबर आई थी कि नीरव मोदी लंदन में शानो शौकत की जिंदगी जी रही है। वेस्ट एंड इलाके के जिस अपार्टमेंट में वह रहता है उसकी कीमत 73 करोड़ रुपये के आसपास है। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक नीरव ने अपने घर से कुछ दूरी पर ही हीरे का कारोबार शुरू किया है। मई 2018 में उसने नई कंपनी बनाई थी, जो घड़ी और गहनों का होलसेल और रिटेल कारोबार करने के लिए सूचीबद्ध है। 

1800 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति हो चुकी है जब्त 

पीएनबी घोटाला सामने आने से पहले ही आरोपी नीरव और उसका मामा मेहुल चोकसी भारत से फरार हो चुके थे। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथान कानून के तहत अब तक नीरव की 1873.08 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। इसके साथ ही नीरव और उसके परिवार से जुड़ी 489.75 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें