फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: विनिर्माण की मजबूती के लिए प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्क जरूरी, कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट

Sat, 28 Jun 2025 04:32 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कंसल्टेंसी फर्म कुशमैन एंड वेकफील्ड की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत में विनिर्माण गतिविधयों को बढ़ाने के लिए प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्कों के विकास, लॉजिस्टिक्स लागत में और कमी और कौशल विकास जरूरी हैं। यह रिपोर्ट भारत के विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों के 94 वरिष्ठ निर्णयकर्ताओं और एमएसएमई के सर्वेक्षण पर आधारित है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में विनिर्माण गतिविधयों को बढ़ाने के लिए प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्कों के विकास में तेजी की जरूरत है। रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म कुशमैन एंड वेकफील्ड की नई रिपोर्ट "एलेवेटिंग इंडियाज मैन्युफैक्चरिंग रेजिलिएंस: चार्टिंग द पाथ टू सेल्फ-रिलायंस" में यह जानकारी दी गई है। यह रिपोर्ट भारत के विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों के 94 वरिष्ठ निर्णयकर्ताओं के सर्वेक्षण पर आधारित है। इसमें बड़े उद्योगों से लेकर एमएसएमई तक का दृष्टिकोण शामिल है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Term Insurance Plan: सही प्लान कैसे चुनें? आपके लिए कौन सा टर्म प्लान उपयुक्त है?

प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्क क्यों है खास?

प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्क का मतलब है सारी सुविधाओं से लैस होना। जहां आवश्यक बुनियादी ढांचे, जैसे कि सड़क, बिजली, पानी, और कनेक्टिविटी, पहले से ही मौजूद होते हैं। व्यवसायों को बिना किसी देरी के तुरंत अपने परिचालन शुरू करने की अनुमति मिलती है, जिससे निर्माण और रखरखाव में लगने वाले समय और लागत में कमी आती है। 

विनिर्माण क्षेत्र एक संचनात्मक बदलाव के दौर से गुजर रहा है

कुशमैन एंड वेकफील्ड के मुंबई और न्यू बिजनेस के कार्यकारी प्रबंध निदेशक गौतम सराफ ने कहा कि भारत का विनिर्माण क्षेत्र एक संरचनात्मक बदलाव के दौर से गुजर रहा है। हमारी रिपोर्ट में यह सामने आया कि बुनियादी ढांचे में निवेश, स्पष्ट नीतियां और उद्योग की मंशा, मजबूती से जुड़ी हैं। सर्वे के अनुसार 88 प्रतिशत निर्माता बुनियादी ढांचे में सुधार के चलते अपने संचालन का विस्तार कर रहे हैं और 95 प्रतिशत से अधिक ने सरकार समर्थित कार्योक्रमों के मध्यम से बेहतर लॉजिस्टिक्स पहुंच की सूचना दी है।

हालांकि, सराफ ने यह भी कहा कि भारत को लॉजिस्टिक्स लागत, एकीकृत सुविधाओं की कमी और एमएसएमई की उत्पादकता में गहरी लागत और क्षमता अंतराल को दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क्स, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और बेहतर भूमि अधिग्रहण तंत्र केवल सहायक साधन नहीं हैं, बल्कि नीति को उत्पादन क्षमता में बदलने के लिए अनिवार्य तंत्र हैं।

चार प्रमुख चुनौतियों 

रिपोर्ट में भारत की विनिर्माण वृद्धि को बाधित करने वाली चार प्रमुख चुनौतियों की पहचान की गई, उच्च लॉजिस्टिक्स लागत, वैश्विक बेंचमार्क से पीछे चल रही वेयरहाउसिंग क्षमता, कम मूल्य संवर्धन और कौशल की कमी। 

इन चुनौतियों से निपटने के लिए रिपोर्ट ने पांच- आयामी रणनीति तैयार की

  1. प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क्स के विकास में तेजी 
  2. एमएसएमई की परिभाषा का पुनर्मूल्यांकन 
  3. मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क्स की तेजी से शुरुआत
  4. लक्षित कौशल विकास कार्यक्रम में निवेश
  5. एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म और प्रोत्साहनों के जरिए एमएसएमई निर्यात को सशक्त बनाना

 

प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्कों का महत्व बढ़ रहा है

कुशमैन एंड वेकफील्ड में लॉजिस्टिक्स व इंडस्ट्रियल सर्विसेज इंडिया के प्रबंध निदेशक अभिषेक भूटानी ने कहा कि भारत का विनिर्माण क्षेत्र एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है, जो नीतिगत समर्थन और बुनियादी ढांचे में सुधार के कारण तीव्र वृद्धि के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारे शोध से एक महत्वपूर्ण निष्कर्ष यह निकला है कि प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्कों का महत्व बढ़ रहा है।

विज्ञापन


ये पूर्व-स्वीकृत बुनियादी ढांचे के लिए तैयार क्षेत्र बाजार में आने के समय को कम करने, अग्रिम पूंजीगत व्यय को कम करने और परिचालन जोखिमों को कम करने में मदद कर रहे हैं, खासकर एमएसएमई के लिए जो विस्तार करना चाहते हैं। भूटानी ने यह भी कहा कि जैसे-जैसे कंपनियां नए क्षेत्रों में विस्तार कर रही हैं, उनके लिए लॉजिस्टिक्स, कुशल प्रतिभा और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी से युक्त ऐसे टर्नकी इकोसिस्टम की उपलब्धता निर्णायक साबित होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें