फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: अब भारत के 2,000 रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई उपलब्ध

Sun, 04 Aug 2019 11:11 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • देश में दो हजार रेलवे स्टेशनों पर निशुल्क वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध
  • रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  • शीघ्र ही देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल यात्रियों के लिए देश में दो हजार रेलवे स्टेशनों पर निशुल्क वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने  को पूरा करने के लिए भारत एक कदम आगे बढ़ गया है। 

विज्ञापन

 


इस संदर्भ में रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (RailTel) के सीएमडी पुनीत चावला ने शनिवार को बताया कि राजस्थान में अजमेर मंडल का राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन निशुल्क वाई-फाई सुविधा वाला देश का 2000वां स्टेशन बन गया है। रेलवे के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम रेलटेल ने रेलवे स्टेशनों को डिजिटल समावेश का मंच बनाने के लिए मुफ्त वाई-फाई सुविधा की शुरुआत की। 
 


पहले चरण में देश के 1600 स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। अब रेलटेल ने शेष स्टेशनों पर इंटरनेट की सुविधा देने के लिए टाटा ट्रस्ट के साथ समझौता किया है। उन्होंने एक सरकारी बयान में बताया कि उनकी टीम वाई-फाई उपलब्ध कराने के लिए 24 घंटे काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News APP अपने मोबाइल पर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें