फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल में उच्चतम स्तर पर ईंधन, पेट्रोल 82 तो डीजल 70 के पार

Mon, 09 Apr 2018 12:59 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
petrol
विज्ञापन

देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। सोमवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल का दाम अपने उच्चतम स्तर पर है। मुंबई में पेट्रोल 83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 70 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है। पेट्रोलियम एक्सपर्ट की माने तो फिलहाल आम जनता को बढ़ते दाम से राहत नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन


सबसे सस्ता पेट्रोल गोवा में
देश में सबसे सस्ता पेट्रोल गोवा में है, जहां सोमवार को इसकी कीमत 68 रुपये प्रति लीटर है। वहीं सबसे सस्ता डीजल का दाम दिल्ली में है। दिल्ली में डीजल की कीमत 64.93 रुपये प्रति लीटर हैं। गोवा में डीजल 66.04 रुपये प्रति लीटर है। इस हिसाब से गोवा में पेट्रोल और डीजल के दामों में केवल 2 रुपये का अंतर है। 

अन्य महानगरों में यह है हाल
कोलकाता में पेट्रोल 76.70 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 67.62 रुपये प्रति लीटर हैं।  चेन्नई में पेट्रोल 76.76 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 68.49 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं हरियाणा में पेट्रोल 74.12 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 65.43 रुपए लीटर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रूड की वजह से बढ़ रही हैं कीमतें

petrol
इंटरनेशनल मार्कीट के साथ इंडियन बास्केट में क्रूड की ऊंची कीमतों से पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में आम चुनाव के पहले मोदी सरकार भी एक्साइज ड्यूटी घटाकर कंज्यूमर्स को राहत देने का दबाव बढ़ रहा है। बता दें, इंडियन बॉस्केट में क्रूड के भाव पिछले महीने औसतन 73 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहे हैं। 

58 फीसदी महंगा हुआ क्रूड
जून 2017 के बाद से कच्चे तेल की कीमतें इंटरनेशनल मार्केट में 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। इकोनॉमी सर्वे के मुताबिक, FY-19 में यह 12 फीसदी और महंगा हो सकता है। वहीं, इंडियन बास्केट में क्रूड 10 महीनों में 58 फीसदी महंगा हो चुका है। महंगे क्रूड की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगतार बढ़ रही हैं जिससे सीधे आम आदमी प्रभावित हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें