फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में सबसे सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल, दिल्ली में 73 रुपये हुई कीमत

Wed, 28 Nov 2018 04:06 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल के दाम बुधवार को दिल्ली में 74 रुपये प्रति लीटर से नीचे आ गये। अप्रैल के बाद यह पहला मौका है जब पेट्रोल की कीमतें इतनी नीचे आयीं हैं। इस साल की शुरुआत से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी से वृद्धि देखी गई लेकिन पिछले छह हफ्तों से इसकी कीमतों का गिरना जारी है, जिसके बाद अब यह 74 रुपये से नीचे आ गईं हैं।

विज्ञापन


सार्वजनिक तेल कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 50 पैसा घटकर 73.57 रुपये प्रति लीटर रह गयीं। यह अप्रैल के बाद पेट्रोल की सबसे निचली कीमत है। अधिसूचना के मुताबिक डीजल की कीमत में 40 पैसे की गिरावट दर्ज की गई और यह 68.89 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

पिछले छह हफ्तों में पेट्रोल की कीमत में कुल 9.26 रुपये प्रति लीटर की कमी आ चुकी है जबकि डीजल की कीमत कुल 7.2 रुपये प्रति लीटर कम हुई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 18 अक्टूबर से लगातार कटौती हो रही है।
विज्ञापन


इससे पहले अक्टूबर में दिल्ली में पेट्रोल के दाम एक समय 84 रुपये प्रति लीटर की ऊंचाई पर पहुंच गये थे जबकि मुंबई में यह 91.34 रुपये लीटर तक हो गये थे। तब दिल्ली में डीजल का दाम 75.45 रुपये और मुंबई में 80.10 रुपये लीटर हो गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें