फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol-Diesel Price Cut: पीएम मोदी बोले- हमारे लिए जनता सबसे पहले, नड्डा ने विपक्ष से की यह अपील

Sat, 21 May 2022 09:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का सामना कर रहे देश के नागरिकों को केंद्र सरकार ने शनिवार को बड़ी राहत देने का एलान किया। आइए पढ़ते हैं इस फैसले पर किसने क्या कहा...
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को ईंधन की कीमतों में बड़ी कटौती की घोषणा की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के लिए जनता सबसे पहले है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि हमारे लिए हमेशा लोग पहले होते हैं! आज के फैसले, विशेष रूप से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में महत्वपूर्ण कमी से संबंधित, विभिन्न क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे। हमारे लोगों को राहत प्रदान करेंगे और 'ईज ऑफ लिविंग' को आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन


उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी देने के निर्णय पर भी प्रधानमंत्री ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना ने करोड़ों भारतीयों, खासकर महिलाओं की मदद की है। उज्ज्वला सब्सिडी पर आज के फैसले से परिवार के बजट में काफी आसानी होगी। उत्पाद शुल्क में कटौती से पेट्रोल पर 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दामों में सात रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद। आज एक बार फिर साबित कर दिया है कि सरकार आम आदमी के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं, क्योंकि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 8 रुपये / लीटर और डीजल पर 6 रुपये / लीटर घटा दिया गया है। जिससे सभी को लाभ हो। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मांग है कि विपक्ष अपने शासित राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम भी कम करे, ताकि आम लोगों को महंगाई के बीच कुछ और राहत मिल सके।
विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) को आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये कम कर रहे हैं। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव में सात रुपये प्रति लीटर तक कम हो जाएंगे। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नौ करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी।

शरद पवार बोले- कुछ नहीं से तो ठीक ही है फैसला
केंद्र द्वारा पेट्रोल की कीमत में 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर की कमी की घोषणा के बाद राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि यह कुछ नहीं से बेहतर है। पवार ने आरोप भी लगाया कि वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर खड़ा हुआ विवाद महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रयासों का हिस्सा है।

धामी ने पीएम को शुक्रिया कहा
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती पर कहा कि जनता को सीधी राहत देने के लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। हमने पहले ईंधन की कीमतों पर वैट कम किया था। आम लोगों को होगा फायदा होगा और महंगाई कम करने में मदद मिलेगी। 

टीएमसी ने साधा निशाना
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि यह बहुत अच्छा नहीं है, क्योंकि केंद्र सरकार ने हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 10 रुपये की बढ़ोतरी की है। केंद्र सरकार के पास अभी भी राज्यों पर वैट को कम करने के लिए दबाव डालने के बजाय उत्पाद शुल्क को कम करने का लचीलापन है, क्योंकि राज्य का वित्त ज्यादातर मुश्किल में है। 
विज्ञापन


केरल ने दी और रियायत
केरल सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर कर में क्रमश: 2.41 रुपये और 1.36 रुपये की कटौती की घोषणा की। केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें