खाने-पीने की चीजें भी हुई महंगी
रमजान के महीने में खाने-पीने की इन चीजों की ज्यादा मांग है, इसलिए लोग परेशान हैं। मार्च के मुकाबले मई में प्याज 40 फीसदी, टमाटर 19 फीसदी और मूंग की दाल 13 फीसदी ज्यादा कीमत पर बिक रही हैं। गुड़, शक्कर, फल्लियां, मछली, मसाले, घी, चावल, आटा, तेल, चाय, गेंहू की कीमतें 10 फीसदी तक बढ़ गई हैं।
लोग कर रहे सरकारी नीतियों को विरोध
पाकिस्तान की जनता में महंगाई को लेकर काफी रोश है। लोग सोशल मीडिया पर खुलकर सरकार की नीतियों को विरोध कर रहे हैं। बाजार पर रिसर्च करने वाली स्थानीय संस्थाओं के मुताबिक ऑटो, सीमेंट और फार्मास्यूटिकल्स जैसे उद्योगों के कच्चे माल के आयात की कीमतें बढ़ेंगी। इससे उपभोक्ता पर भार बढ़ेगा। एक रिसर्च सेंटर का कहना है कि अब इस स्थिति पर रोक लगनी चाहिए।
29 फीसदी कमजोर हुआ पाकिस्तानी रुपया
व्यापारियों का बाजार पर से विश्वास उठ रहा है। पाकिस्तानी रुपया मई में 29 फीसदी कमजोर हुआ है। इसके साथ ही यह एशिया की 13 अहम मुद्राओं में सबसे कमजोर मुद्रा बन गई है। एक डॉलर का मूल्य करीब 150 पाकिस्तानी रुपये हो गया है।