फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paytm New Offer: पेटीएम ने यूपीआई मनी ट्रांसफर्स पर लॉन्च किया नया ऑफर, जानें इसके क्या हैं फायदे

Thu, 10 Feb 2022 06:46 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Paytm Launches New 4 of 100 Cashback Offer: पेटीएम ने यूपीआई मनी ट्रांसफर्स पर नया '4 का 100 कैशबैक' ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर की कैंपेनिंग के लिए कंपनी ने युजवेंद्र चहल, हरभजन सिंह और क्रिस गेल को चुना है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि ये ट्रांसफर्स पूरी तरह से सुरक्षित और भारोसेमंद है।
 
विज्ञापन
पेटीएम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन भुगतान सेवा प्रदान करने वाली देश की अग्रणी कंपनी पेटीएम ने यूपीआई मनी ट्रांसफर्स पर नया '4 का 100 कैशबैक' ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर की कैंपेनिंग के लिए कंपनी ने युजवेंद्र चहल, हरभजन सिंह और क्रिस गेल को चुना है। 

विज्ञापन


भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान मिलेगा लाभ
पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युकेशन लिमिटेड ने भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे और टी20 मैच के दौरान इस ऑफर समेत अन्य रिवार्डस की घोषणा की है। बता दें कि ये मैच आगमी 20 फरवरी तक खेले जाने हैं। कंपनी की ओर से कहा गया है कि ये ट्रांसफर्स पूरी तरह से सुरक्षित और भारोसेमंद है। भारत वेस्टइंडीज मैच के दौरान यूजर्स इस ऑफर का लाभ ले सकेंगे।

इस तरह से काम करेगा ये ऑफर
इसके तहत उन्हें पेटीएम यूपीआई के जरिए पैसा ट्रांसफर करने पर 100 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स रेफरल प्रोग्राम में हिस्सा लेकर अतिरिक्त कैशबैक भी जीत सकते हैं। इस ऑफर को लॉन्च करते हुए पेटीएम के वाइस प्रेसिडेंट नरेंद्र यादव ने कहा कि पेटीएम यूपीआई तेज और सुरक्षित तरीके से पैसे ट्रांसफर करने का पसंदीदा माध्यम है और लाखों यूजर्स इसका लाभ उठा रहे हैं। हम इस ऑफर के जरिए क्रिकेट सीजन का जश्न मनाने वाले अपने यूजर्स को लाभ देना चाहते हैं। 
विज्ञापन


ट्रांजैक्शन के मामले में सबसे बड़ा पेमेंट्स बैंक
एनपीसीआई डाटा की बात करें तो इसके मुताबिक, यूपीआई के इकोसिस्टम में पेटीएम पेमेंट्स बैंक दिसंबर 2021 में रिकॉर्ड 926 मिलियन (92.6 करोड़) ट्रांजैक्शंस के साथ यूपीआई ट्रांजैक्शन के मामले में सबसे बड़ा लाभार्थी बैंक बनकर उभरा है। यादव ने कहा कि बैंक ने अपनी मजबूत टेक्नोलॉजी से आसान, सुरक्षित और तेज यूपीआई पेश किया है और इसका टेक्निकल डिक्लाइन रेट देश में ये सेवा प्रदान करने वाले अन्य माध्यमों की तुलना में सबसे कम है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें