लाखों रेल यात्रियों के लिए ये खबर किसी झटके से कम नहीं है। अब ट्रेनों में चाय और खाना महंगा होने जा रहा है। यानी ट्रेन में चाय और भोजन के लिए अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। इस संदर्भ में रेलवे बोर्ड में पर्यटन एवं खान-पान विभाग के निदेशक की तरफ से सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है।
इन ट्रेनों में महंगा होगा खाना-पीना
सर्कुलर के मुताबिक, राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों में चाय, नाश्ता और खाना महंगा होने जा रहा है। बता दें कि इन ट्रेनों की टिकट लेते वक्त ही चाय, नाश्ते और खाने का पैसा देना होता है। साथ ही दूसरी ट्रेनों के यात्रियों को भी महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी।
चार महीने बाद लागू होंगे नए दाम
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, नए मेन्यू और शुल्क 15 दिनों में अपडेट हो जाएंगे और चार महीने बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
राजधानी, दुरंतो और शताब्दी ट्रेनों के फर्स्ट एसी यात्रियों के लिए ये होंगे दाम
| सूची |
पहले (रुपये में) |
अब (रुपये में) |
| सुबह की चाय |
15 |
35 |
| नाश्ता |
90 |
140 |
| लंच व रात का खाना |
145 |
245 |
| शाम की चाय |
70 |
140 |
राजधानी, दुरंतो और शताब्दी ट्रेनों के दूसरे व तीसरे एसी यात्रियों के लिए ये होंगे दाम
| सूची |
पहले (रुपये में) |
अब (रुपये में) |
| सुबह की चाय |
10 |
20 |
| नाश्ता |
75 |
105 |
| लंच व रात का खाना |
125 |
185 |
| शाम की चाय |
45 |
90 |
दुरंतो ट्रेन के स्लीपर क्लास यात्रियों के लिए ये होंगे दाम
| सूची |
पहले (रुपये में) |
अब (रुपये में) |
| सुबह की चाय |
10 |
15 |
| नाश्ता |
40 |
65 |
| लंच व रात का खाना |
80 |
120 |
| शाम की चाय |
20 |
50 |
अन्य मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए दाम
| सूची |
पहले (रुपये में) |
अब (रुपये में) |
| नाश्ता (शाकाहारी) |
30 |
40 |
| नाश्ता (मांसाहारी) |
35 |
50 |
| स्टैंडर्ड मील (शाकाहारी) |
50 |
80 |
| स्टैंडर्ड मील (मांसाहारी) |
55 |
90 |
इससे पहले 2014 में बदली थीं दरें
इससे पहले साल 2014 में दरें बदली गई थीं। रेलवे बोर्ड के सर्कुलर के अनुसार, आईआरसीटीसी के आग्रह और बोर्ड की ओर से गठित मेन्यू ऐंड टैरिफ कमिटी की सिफारिशों पर कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है।