फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vehicle Sales: जुलाई में यात्री वाहन बिक्री में हल्की गिरावट, लेकिन दोपहिया और निर्यात ने पकड़ी रफ्तार

Fri, 15 Aug 2025 04:46 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला ब्यूरो

सार

जुलाई 2025 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री घटकर 3,40,772 रही, जबकि दोपहिया बिक्री 9% बढ़ी। स्कूटर 16% और तिपहिया 17.5% उछले। कारों का निर्यात 8% बढ़ा, दोपहिया निर्यात में 33.5% और तिपहिया निर्यात में 47% की तेजी रही।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमजोर मांग से देशभर यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई, 2025 में सालाना आधार पर मामूली घटकर 3,40,772 इकाई रह गई। एक साल पहले की समान अवधि में कुल  3,41,510 यात्री वाहन बिके थे। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री एक साल पहले की तुलना में 9 फीसदी बढ़कर 15,67,267 इकाई पहुंच गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- UPI: एक अक्तूबर से दोस्तों-रिश्तेदारों से नहीं मंगा सकेंगे पैसे, NPCI धोखाधड़ी रोकने के लिए बंद करेगी सुविधा

जुलाई, 2024 में कुल 14,41,694 दोपहिया वाहन बिके थे। इस दौरान 6,43,169 स्कूटर बिके, जो सालाना आधार पर 16 फीसदी की वृद्धि है। मोटरसाइकिल की बिक्री पांच फीसदी बढ़कर 8,90,107 इकाई पहुंच गई। बीते महीने 69,403 तिपहिया वाहन बिके। यह आंकड़ा जुलाई, 2024 में बिके 59,073 तिपहिया वाहनों की तुलना में 17.5 फीसदी अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- BOB: 'क्रेडिट रेटिंग अपग्रेड से भारत में विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ने की उम्मीद', बीओबी के अर्थशास्त्री का दावा

कार निर्यात 8 फीसदी बढ़ा
बीते महीने देश से कारों का निर्यात 9 फीसदी बढ़कर 36,184 इकाई पहुंच गया। यूटिलिटी वाहनों के निर्यात में 9.1 फीसदी और वैन में 15.5 फीसदी की तेजी रही। देश से दोपहिया वाहनों का निर्यात 33.5% बढ़कर 4,33,873 इकाई पहुंच गया। तिपहिया वाहन निर्यात में 47 फीसदी की वृद्धि रही।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें