फ्लाइट के दौरान की एक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। विमानन क्षेत्र की नियामक संस्था डीजीसीए ने बताया है कि बीते 10 दिसंबर को चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7339 में एक यात्री ने आपातकालीन दरवाजा खोल दिया है। इससे फ्लाइट में मौजूद यात्री घबरा गए थे। घटना के बाद विमान के दबाव की जांच के बाद उसने उड़ान भरी थी। डीजीसीए ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
वहीं दूसरी ओर अब इस मामले में विमानन कंपनी इंडिगों ने भी अपना पक्ष रखा है। एयरलाइंस के अनुसार
सुरजेवाला ने तेजस्वी सूर्या को घेरा
मामले में कांग्रेस ने भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए दावा किया कि आपातकालीन दरवाजा खोलने वाला व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि तेजस्वी सूर्या हैं। तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा सांसद हैं। सुरजेवाला ने ट्वीट कर कई सवाल किए। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के वीआईपी ब्राट्स हैं। आखिर एयरलाइन की शिकायत करने की हिम्मत कैसे हुई? क्या यह सत्ताधारी भाजपा के एलीट क्लास के आदर्श हैं? क्या इससे यात्री सुरक्षा से समझौता हुआ? ओह! आप भाजपा के वीआईपी के बारे में प्रश्न नहीं पूछ सकते!