सरकार ज्वैलरी खरीदने पर लगाम लगा सकती है। वित्त मंत्री अरुण जेटली इस बात की घोषणा अपने बजट भाषण में कर सकते हैं। अब 50 हजार रुपये से अधिक की ज्वैलरी खरीदने पर आपको पैन नंबर या आधार कार्ड देना होगा। सरकार ज्वैलर्स पर वैसे भी बहुत नकेल कस चुकी हैं, जिसकी वजह से ज्वैलर्स पहले से ही सरकार से खासे नाराज हैं।
काले धन पर लगाम लगाने के लिए सरकार लेकर आ रही है यह नया नियम
सरकार काले धन पर लगाम लगाने के ज्वैलर्स के ऊपर यह नियम लगाने जा रही है। इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार, दो लाख रुपये से ऊपर की ज्वैलरी खरीदने पर पैन नंबर देना अनिवार्य है। अब सरकार इसको रिवाइज करके 50 हजार करने जा रही है।