नोटबंदी के बाद कालाधन रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग ने सोमवार को कहा कि उसने हाल ही में लागू बेनामी लेन-देन कानून के तहत अब तक 87 लोगों को नोटिस जारी किए हैं, जबकि 42 मामलों में करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
इस कानून के तहत दोषी पाए जाने पर भारी जुर्माने और सात साल के कठोर कारावास की सजा का प्रावधान है। पिछले साल आठ नवंबर को घोषित नोटबंदी के बाद आयकर विभाग ने सार्वजनिक विज्ञापन जारी कर दूसरों के खाते में कालाधन जमा करने को लेकर लोगों को चेतावनी दी थी।
उसने कहा कि ऐसी कोई भी हरकत बेनामी संपत्ति लेनदेन कानून, 1988 के तहत आपराधिक जुर्म के दायरे में आएगी।
This is the first crackdown by Income Tax department on Benami transactions after #DeMonetisation. https://t.co/PB0akqz05A
— ANI (@ANI_news) January 30, 2017