फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

P-Notes Investment: एफपीआई ने की जोरदार बिकवाली, नवंबर में पी-नोट्स से विदेशी निवेश घटा

Mon, 27 Dec 2021 05:10 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

P-notes investments Dips In November: भारतीय शेयर बाजार में पार्टिसिपेटरी-नोट्स (पी-नोट्स) के जरिए निवेश अक्बतूर में 43 महीने के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद नवंबर के अंत तक घट गया। नवंबर के अंत तक पी-नोट्स के जरिए निवेश (इक्विटी, डेट और हाइब्रिड सिक्योरिटी) 94,826 करोड़ रुपये रहा।
 
विज्ञापन
निवेश - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शेयर बाजार में पार्टिसिपेटरी-नोट्स (पी-नोट्स) के जरिए निवेश अक्बतूर में 43 महीने के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद नवंबर के अंत तक घट गया। बाजार नियामक सेबी के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय बाजारों में नवंबर के अंत तक पी-नोट्स के जरिए निवेश (इक्विटी, डेट और हाइब्रिड सिक्योरिटी) 94,826 करोड़ रुपये था, जबकि अक्बतूर के अंत मे यह आंकड़ा 1,02,553 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन


अक्तूबर में इतना आया था निवेश
गौरतलब है कि अक्बतूर महीने में पी-नोट्स के जरिए निवेश पिछले 43 महीनों यानी मार्च 2018 के बाद से सबसे अधिक था। मार्च 2018 में पी-नोट्स के जरिए भारतीय बाजार में 1,06,403 करोड़ रुपये निवेश आया था। इस बार बिकवाली का असर दिखाई दिया और नवंबर में इसमें गिरावट दर्ज की गई। 

एफपीआई ने 17,696 करोड़ निकाले
अमेरिका के सेंट्रल बैंक- फेड रिजर्व की तरफ ब्याज दरों में उम्मीद से पहले बढ़ोतरी का एलान किए जाने के बाद से विदेशी निवेशक (एफपीआई) दिसंबर महीने में अब तक भारतीयों बाजारों से करीब 17,696 करोड़ रुपये निकाले चुके हैं। डिपॉजिटरी डाटा के मुताबिक, एफपीआई ने 1 से 17 दिसंबर के बीच इक्विटी से 13,470 करोड़ रुपये, डेट सेगमेंट से 4,066 करोड़ रुपये और हाइब्रिड इंस्ट्रूमेंट्स से 160 करोड़ रुपये निकाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें